Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Locker in a businessman's house cupboard broken into; valuables worth lakhs stolen

फतेहपुर: व्यापारी के मकान की अलमारी का लॉकर तोड़कर आठ लाख नकद और डेढ़ किलो चांदी ले गए चोर

Mon, 09 Nov 2026 04:11 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 09 Nov 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Locker in a businessman's house cupboard broken into; valuables worth lakhs stolen
घटना की जानकारी देता पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर कस्बे में दीपावली की रात चोरों ने किराना और बिल्डिंग मैटीरियल के थोक व्यापारी के मकान को निशाना बनाया। चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर आठ लाख रुपये नकद और करीब डेढ़ किलो चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के समय व्यापारी और उनकी पत्नी दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह जागने पर पत्नी को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस, सीओ और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


मुत्तौर निवासी जुगुल किशोर मिश्रा बांदा-टांडा हाईवे किनारे स्थित अपने मकान में किराना और बिल्डिंग मैटीरियल का थोक कारोबार करते हैं। रविवार रात दीपावली मनाने के बाद उनका छोटा बेटा हिमांशु मिश्रा, जो फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में सरकारी डॉक्टर है, रात करीब 11:30 बजे फतेहपुर चला गया। इसके बाद व्यापारी और उनकी पत्नी अनीता रानी मिश्रा रात करीब 12:30 बजे दूसरे कमरे में सोने चले गए।
विज्ञापन


व्यापारी के मुताबिक चोर मकान और दुकान के सामने लगे सोलर लाइट के खंभे के सहारे टीनशेड पर चढ़े। वहां से रेलिंग के रास्ते दूसरी मंजिल की छत पर पहुंचे और जीने से कमरे में दाखिल हो गए। कमरे के हैंगर में टंगी चाबी से दरवाजा खोलकर अलमारी का लॉकर तोड़ दिया और उसमें रखे आठ लाख रुपये नकद व करीब डेढ़ किलो चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। चांदी के जेवरात में करधनी और बिछुआ शामिल हैं। पीड़ित ने चोरी गए माल की कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि दीपावली पर घर में चहल-पहल के चलते अलमारी वाले कमरे में ताला लगाकर उसकी चाबी पास में ही हैंगर पर टांग दी गई थी। वहीं, छत पर जीने में लगे लोहे के दरवाजे को बंद करना भी छूट गया था। पुलिस को आशंका है कि वारदात में किसी करीबी का हाथ हो सकता है, जिसे मकान के अंदरूनी हिस्सों की जानकारी थी।


सूचना पर दतौली चौकी प्रभारी रोहित कुमार, थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह और सीओ जाफरगंज अवनीश कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किराना और बिल्डिंग मैटीरियल की दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों और ट्रैक्टर चालकों से भी पूछताछ की। सीओ अवनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed