Fatehpur: गले में कंकड़ फंसने से मासूम बच्ची की मौत, खलिहान के पास खेलते समय हुआ हादसा, परिजन रो-रोकर बेहाल
Fatehpur News: हथगाम थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा गांव में दो वर्षीय बच्ची ने खेलते समय कंकड़ निगल लिया, जिससे श्वास नली अवरुद्ध होने के कारण उसकी मौत हो गई।
विस्तार
फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र में घर के बाहर खलिहान के पास बृहस्पतिवार को खेल रही बच्ची के श्वास नली में कंकड़ फंस गया। सांस लेने में दिक्कत के बाद बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया है। थाना क्षेत्र के कसेरवा ग्राम सभा के मजरा बाबा का पुरवा गांव में शिवगोपाल के परिजन घर के बाहर खलिहान में सरसों की मड़ाई कर रहे थे।
खलिहान में शिवगोपाल की दो वर्षीय पुत्री चेतना देवी खेल रही थी। खेलते समय कंकड़ खा लिया। कुछ देर बाद वह बेहाल हो गई। यह देखकर परिजन पहुंचे। गले में फंसा कंकड़ काफी देर तक निकालने का प्रयास किया। सांस लेने में दिक्कत होने से वह बेसुध होकर गिर गई। परिजन बच्ची को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
डॉक्टर अमित कुमार चौरसिया ने बच्ची की मृत घोषित कर दिया। बच्ची का शिवगोपाल गांव में ही मजदूरी करता है। उनके पास दस बिसवा जमीन है। परिवार के अन्य लोग दिल्ली व पुणे में काम करते है। हादसे से मां सुरेखा देवी व परिवारिक सदस्यों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। शिवगोपाल की चेतना देवी इकलौती संतान थी।