{"_id":"6a2fb64006b8c7e95d0275f2","slug":"fatehpur-honor-killing-brother-s-name-was-written-on-hand-yet-bond-of-the-relationship-could-not-be-saved-2026-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नागवार गुजरी बहन की जिद: हाथ पर लिखा था भाई का नाम, फिर भी नहीं बचा 'रिश्ते का बंधन', मौत की नींद सुला दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागवार गुजरी बहन की जिद: हाथ पर लिखा था भाई का नाम, फिर भी नहीं बचा 'रिश्ते का बंधन', मौत की नींद सुला दिया
Mon, 15 Jun 2026 11:10 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:10 PM IST
सार
Honor Killing In Fatehpur: फतेहपुर में भाई ने अपनी बहन की केवल इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम करती थी। आरोपी ने गला दबाकर बहन को मारने के बाद शव को कुएं में फेंक दिया और खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
Honor Killing In Fatehpur
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रंजू और उसके भाई संदीप के बीच कभी गहरा स्नेह रहा था। परिजन और ग्रामीणों के अनुसार संदीप ही बहन की पढ़ाई-लिखाई से लेकर उसकी शादी तक की जिम्मेदारी निभाता था। बहन की हर जरूरत का वह पूरा ध्यान रखता था। घटना के बाद जब पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो रंजू के हाथ पर संदीप की बहन रंजू लिखा मिला।
यह देखकर मौके पर मौजूद लोग भावुक हो गए। लोगों का कहना है कि जिस भाई पर बहन को इतना भरोसा और अपनापन था उसी के हाथों उसकी जान चली गई। यह बात किसी के लिए भी स्वीकार करना कठिन है। कस्बे के लोगों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम और लगाव की चर्चा अक्सर होती रहती थी। संदीप ने बहन की शिक्षा और शादी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यही कारण है कि घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इस रिश्ते के दर्दनाक अंत को लेकर लोग स्तब्ध हैं।

Trending Videos
कुएं के चबूतरे पर मिलीं टूटी चूड़ियां
हसवा कस्बे में रंजू की हत्या के मामले में घटनास्थल से मिले साक्ष्य संघर्ष की कहानी बयां कर रहे हैं। पुलिस जांच के दौरान जिस कुएं के पास युवती का शव मिला उसके चबूतरे पर टूटी हुई चूड़ियां बिखरी मिलीं। आशंका जताई जा रही है कि हमले के दौरान युवती ने खुद को बचाने का प्रयास किया होगा। इससे चूड़ियां टूट गईं।

फॉरेंसिक टीम ने टूटी चूड़ियों समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि ये टूटी चूड़ियां वारदात से पहले हुए संघर्ष की ओर इशारा करती हैं। फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।