{"_id":"692da665f7cf440d8a05abda","slug":"fatehpur-four-member-team-from-mathura-caught-61-monkeys-on-the-first-day-from-police-and-railway-colonies-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: मथुरा से आई चार सदस्यीय टीम ने पुलिस और रेलवे कॉलोनी से पहले दिन पकड़े 61 बंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: मथुरा से आई चार सदस्यीय टीम ने पुलिस और रेलवे कॉलोनी से पहले दिन पकड़े 61 बंदर
Mon, 01 Dec 2025 08:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 01 Dec 2025 08:04 PM IST
सार
फतेहपुर जिले में बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया। पुलिस और रेलवे कॉलोनी से पहले दिन पकड़े 61 बंदर पकड़े गे। बंदरों की उछल कूद से लोग परेशान थे।
विज्ञापन
मथुरा से आई टीम की ओर से पिंजरे में कैद किए गए बंदर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा से आई चार सदस्यीय टीम ने सोमवार को बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू किया। पहले दिन पुलिस और रेलवे कॉलोनी में पिंजरे लगाकर 61 बंदर पकड़े गए। यह अभियान एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। टीम एक बंदर को पकड़ने के लिए 300 रुपये ले रही है।
विज्ञापन
शहर और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बंदरों की बढ़ती संख्या से लोग परेशान थे। छतों पर रखा सामान असुरक्षित था और कई लोगों को काटने की घटनाएं भी सामने आ रही थीं। रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक महेंद्र गुप्ता ने स्टेशन पर बंदरों की समस्या और यात्रियों की परेशानी को लेकर जिलाधिकारी को पत्र भेजा था। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका ने मथुरा की टीम की मदद ली। पकड़े गए बंदरों को जंगल में छोड़ा जाएगा। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि टीम पूरे सप्ताह शहर और रेलवे स्टेशन में बंदरों को पकड़ने का कार्य जारी रखेगी।
विज्ञापन
चने और फल देखकर जाल में फंस रहे बंदर
मथुरा से आई टीम अपने साथ दो जाल जाई है। इसमें एक बड़ा और एक छोटा है। पिंजरा नुमा इस जाल के अंदर चने और फल डाल दिए जाते हैं। एक-एक करके बंदर पिंजरे के अंदर पहुंच जाते हैं। एक साथ पांच सात बंदर हो जाने पर दूर बैठा टीम का सदस्य पतला तार अपनी ओर खींच लेता है और पिंजरे का गेट बंद हो जाता है। टीम के सदस्यों की यह तरकीब देखकर लोग तालियां बजाते रहे।
विज्ञापन