{"_id":"6673092325dc4a8b370d4a89","slug":"fatehpur-farmer-commits-suicide-four-days-after-warning-in-tehsil-diwas-2024-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: तहसील दिवस में चेतावनी के चार दिन बाद किसान ने की आत्महत्या, नक्शे के नीचे लिखा सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: तहसील दिवस में चेतावनी के चार दिन बाद किसान ने की आत्महत्या, नक्शे के नीचे लिखा सुसाइड नोट
Wed, 19 Jun 2024 10:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 Jun 2024 10:08 PM IST
सार
यूपी के फतेहपुर जिले में तहसील दिवस में चेतावनी के चार दिन बाद किसान ने मौत को गले लगा लिया। वह पैमाइश की मांग को लेकर विभागों के चक्कर काटते-काटते परेशान हो गया था।
विज्ञापन
रविकरन सिंह की फाइल फोटो व नक्शे के नीचे लिखा सुसाइड नोट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले में चकबंदी से सीएम कार्यालय तक जमीन की पैमाइश की मांग करने वाले किसान ने मंगलवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। किसान ने 15 जून को तहसील दिवस में शिकायत की सुनवाई न होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी थी। बुधवार को परिजनों ने डीएम को बुलाने और चकबंदी अधिकारियों पर मुकदमे की मांग करते हुए पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। जमीन के एक नक्शे पर लिखा हुआ सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में अधिकारियों को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
पाई गांव निवासी दरियाव सिंह ने बताया कि उसके बुजुर्ग पिता रविकरन सिंह (72) सेवानिवृत्त संग्रह चपरासी थे। वह 2012 में रिटायर हुए थे। जमीन की पैमाइश को लेकर वह कई साल से विभागों के चक्कर काट रहे थे। चकबंदी विभाग ने उनकी जमीन से रास्ता निकाला था, जबकि रोड दूसरे गाटा संख्या से निकली है। तत्कालीन चकबंदी अधिकारियों, लेखपाल, कानूनगो ने गलत तरीके से पैमाइश की थी। पिता ने अपनी जमीन पाने के लिए चकबंदी विभाग में मुकदमा किया था।
विज्ञापन
किसी तरह दोबारा पैमाइश में करीब दो साल पहले कुछ जगह मिल सकी थी। उसी पर गोशाला बनाकर गोवंशों की सेवा करते थे। बताया कि पिता ने 15 जून को तहसील दिवस में शिकायत की थी। एसडीएम अतुल कुमार ने तहसील में पिता को बेइज्जत किया था। इससे आहत होकर पिता ने आत्महत्या की चेतावनी दी थी। पिता कई विभागों में विरोध व प्रदर्शन कर चुके थे। मंगलवार रात गोशाला में पिता ने छप्पर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद एएसपी विजय शंकर मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि परिजनों से वार्ता की जा रही है।
एसडीएम का बयान
बदसलूकी का आरोप निराधार है। रवि करन सिंह शिकायत करने के साथ ही खुदकुशी की धमकी देकर दबाव बनाने का प्रयास करते रहते थे। चकबंदी अधिकारी रवींद्र नाथ पांडेय के न्यायालय में दाखिल वाद कुसमा देवी पत्नी रवि करन बनाम सरकार विचाराधीन है। वाद को लेकर रवि करन सिंह ने कहा था कि पत्नी कुसमा देवी के पक्ष में फैसला नहीं सुनाया जाता तो वह आत्महत्या कर लेंगे और इसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। चकबंदी अधिकारी ने 18 दिसंबर 2023 को खागा कोतवाली में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। - एसडीएम खागा अतुल कुमार