फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Distraught after his wife left home, a young man attempts suicide

Fatehpur: पत्नी के घर छोड़कर जाने से आहत युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, परिजनों की सतर्कता से बची जान

Sat, 09 May 2026 06:36 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 09 May 2026 06:36 PM IST
सार

Fatehpur News: पत्नी के घर छोड़कर जाने से आहत पति ने आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की जान बचा ली। 

विज्ञापन
Fatehpur: Distraught after his wife left home, a young man attempts suicide
परिजनों ने बचाई जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खखरेरू थानाक्षेत्र के पौली गांव में पारिवारिक विवाद से आहत एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास कर लिया। हालांकि समय रहते परिजनों और पड़ोसियों की सतर्कता से उसकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा।
विज्ञापन


पौली गांव निवासी अनीश अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी बीते सात मई को गांव के ही अजमल पुत्र बब्बन के साथ खागा बाजार से चली गई। आरोप है कि महिला घर से नकदी, जेवरात और करीब चार हजार रुपये सऊदी रियाल भी साथ ले गई, जबकि चार छोटे बच्चों को घर पर छोड़ गई। घटना के बाद युवक मानसिक तनाव में आ गया था। पीड़ित के अनुसार वह पहले सऊदी अरब में नौकरी करता था।
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। उस समय उसके भाई की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था और बाद में महिला को बरामद कर न्यायालय के आदेश पर पति के साथ भेजा गया था। इसके बावजूद महिला दोबारा घर छोड़कर चली गई। बताया जा रहा है कि इसी सदमे में युवक ने गुरुवार को घर में आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे समय रहते बचा लिया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि पूर्व में महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई थी और कोर्ट के आदेश पर उसे पति को सौंपा गया था। अब नई तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed