{"_id":"68c11df303d1ff747d0996da","slug":"fatehpur-daughter-in-law-dies-after-being-buried-under-debris-mother-in-laws-condition-critical-2025-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फतेहपुर में बड़ा हादसा…मिट्टी का टीला धंसने से मलबे में दबी बहू की मौत, सास की हालत बेहद गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फतेहपुर में बड़ा हादसा…मिट्टी का टीला धंसने से मलबे में दबी बहू की मौत, सास की हालत बेहद गंभीर
Wed, 10 Sep 2025 12:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:17 PM IST
सार
Fatehpur News: जिले के लोहरगढ़वा गांव में चिकनी मिट्टी खोदते समय टीला धंसने से सास-बहू दब गईं। बहू रामप्यारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि सास ननकीवा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के लोहरगढ़वा गांव में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। घरेलू कामों के लिए चिकनी मिट्टी खोद रही सास-बहू मिट्टी के टीले के धंसने से दब गईं। इसमें बहू रामप्यारी (25) की मौके पर मौत हो गई, जबकि सास ननकीवा (50) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मृतका रामप्यारी की एक साल की बेटी अर्पिता है, जबकि पति दिलीप निषाद मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। परिवार की माली हालत बेहद खराब है और ससुर भगवानदीन दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। परिजनों ने कई बार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भिजवाया, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अचानक हुए इस हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मिट्टी खोदते समय टीला धंसने से सास-बहू दब गई थीं, जिसमें बहू की मौत हो गई है और सास घायल है।