{"_id":"6367bea746613b03554dae8f","slug":"fatehpur-cheating-of-10-lakhs-in-the-name-of-passing-the-sdo-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: एसडीओ की परीक्षा पास कराने के नाम पर 10 लाख की ठगी, कई लोगों के साथ युवक कर चुका हेराफेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: एसडीओ की परीक्षा पास कराने के नाम पर 10 लाख की ठगी, कई लोगों के साथ युवक कर चुका हेराफेरी
Sun, 06 Nov 2022 07:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 06 Nov 2022 07:33 PM IST
सार
यूपी के फतेहपुर में एसडीओ की परीक्षा पास कराने के नाम पर 10 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में बिजली विभाग के एसडीओ पद की परीक्षा पास कराने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। मामले में सीओ बिंदकी के आदेश पर कल्यानपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पहले भी कई लोगों को शिकार बना चुका है।
कानपुर चकेरी थाना क्षेत्र के न्यू आजाद नगर निवासी रणवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पुत्र अंशुमान सिंह ने 2019 में बिजली विभाग में एसडीओ पद के लिए परीक्षा दी थी। इस दौरान चौडगरा के एक व्यक्ति के जरिये कल्यानपुर थाने के बड़ौरी निवासी राजेश पटेल से मुलाकात हुई।
उसने 10 लाख रुपये में बेटे को परीक्षा में पास कराने का वादा किया। राजेश ने अपने मित्र वरुण शुक्ला से बात कराई। वरुण दिल्ली के यादव नगर समयपुर बादली का रहने वाला है। परिणाम दिसंबर 2019 को आया। परिणाम में बेटा असफल हुआ। इसके बाद से उसने राजेश से रुपये वापस करने का दबाव बनाया।

कुछ दिन बाद राजेश ने वरुण शुक्ला से साढ़े तीन लाख रुपये वापस कराए। इसके अलावा वरुण शुक्ला ने पंजाब नेशनल बैंक का साढ़े छह लाख रुपये की चेक जरिये रजिस्ट्री से भेजा। एक माह बाद चेक लगाया तो भुगतान नहीं हो सका। वे नौ सितंबर की शाम राजेश के घर पहुंचे और रुपये मांगने लगे।
राजेश बोला कि उसका बेटा दिल्ली में रहता है। उसके बेटे को वरुण शुक्ला के साथ मिलकर गायब कराने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपी राजेश क्षेत्र में कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। वह थाने के पास ही बाग में रहता है। चर्चा है कि ठगी की रकम जुआ और सट्टेबाजी में हार चुका है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।