फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Chaos, assault and firing after breaking a liquor bottle at the door

Fatehpur: दरवाजे पर शराब की बोतल तोड़ने पर बवाल, मारपीट और फायरिंग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Sun, 04 Aug 2024 06:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 04 Aug 2024 06:01 PM IST
सार

Fatehpur News: दरवाजे पर शराब की बोतल तोड़ने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Fatehpur: Chaos, assault and firing after breaking a liquor bottle at the door
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

फतेहपुर जिले में गाजीपुर थाने के लिलरा गांव में शराब की बोतल तोड़ने पर शनिवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद एक पक्ष ने हिस्ट्रीशीटर के भाइयों को बुलाकर बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर मारपीट की। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
विज्ञापन


लिलरा गांव निवासी दीपक सिंह ने पड़ोसी चेतन पर शराब की शीशी दरवाजे पर तोड़ने का आरोप लगाया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी और गाली गलौज हुई। एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई। दीपक की पत्नी मधु का आरोप है कि घटना के बाद चेतन ने सेवरामऊ निवासी साथी सगे भाई गजानन और बलराम मिश्रा को बुलाया। दोनों हिस्ट्रीशीटर मनिंदा मिश्रा के भाई हैं। तीनों कार से दीपक के दरवाजे पहुंचे। गाली-गलौज कर दीपक को पीटा। जान बचाकर दीपक घर में घुस गया।
विज्ञापन

आरोप है कि चेतन ने अवैध बंदूक से कई राउंड फायरिंग की और तीनों भाग निकले। मधु ने फायरिंग व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है बताया कि बंदूक चेतन के पिता रमेश की है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपियों को कार व बंदूक समेत जल्द पकड़ा जाएगा। बंदूक लाइसेंसी नहीं है।
विज्ञापन

ऐसे मिला फुटेज
पीड़ित दीपक व आरोपी चेतन के बीच पुरानी दोस्ती थी। कैमरा लगवाने के बाद दोनों के घर अगल-बगल होने के कारण दोस्ती के चलते कैमरा एप डाउनलोड किया था। कैमरे से दोनों निगरानी करते थे। इधर दोनों की दोस्ती में दरार आ चुकी थी। शायद चेतन भूल चुका था कि कैमरा का एप दीपक के पास भी है। इसी वजह से सीसीटीवी कैमरे का फुटेज वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed