फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Bulldozer Deployed Against Encroachments by 'Bablu & Co

Fatehpur: बबलू एंड कंपनी के कब्जे पर चला बुलडोजर, भाजपा नेता होने की धौंस जमाकर पूर्व में टीम को लौटा दिया था

Thu, 30 Apr 2026 09:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 30 Apr 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Bulldozer Deployed Against Encroachments by 'Bablu & Co
सरकारी भूमि पर बबलू के कब्जे पर बुलडोजर की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म पीड़िता के मामले में पुलिस की गिरफ्त से दूर बबलू सिंह के अवैध कब्जे पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। इसी स्थान पर छह अप्रैल को भी अधिकारी बुलडोजर लेकर कब्जा हटवाने पहुंचे थे लेकिन उस समय बबलू ने साथियों के साथ भाजपा नेता होने की धौंस जमाकर अधिकारियों से झड़प कर ली थी। इसके बाद टीम को लौटना पड़ा था। अब बबलू के फरार होने के बाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार शाम दोबारा कार्रवाई करते हुए निर्माण को ढहा दिया। कब्जाई गई भूमि की कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


खागा नौबस्ता मार्ग पर रोड से सटी गोचर भूमि पर बबलू सिंह सिंगरौर ने साथियों के साथ तीन दिन के भीतर पिलर खड़े कर कब्जा कर लिया था। शिकायत मिलने पर छह अप्रैल को नायब तहसीलदार और नगर पंचायत की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची थी लेकिन विरोध के चलते कार्रवाई नहीं हो सकी थी। बबलू ने इस भूमि पर 15 फीट अपनी निजी जमीन होने का दावा किया था। नगर पंचायत ने इसे पार्क के रूप में विकसित करने के लिए घेराबंदी कराई थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तहसीलदार शैलजा कुमारी, ईओ देवहूति पांडेय, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार और कोतवाल संजय पांडेय टीम के साथ पहुंचे और बुलडोजर चलवाकर लगभग 80 लाख रुपये मूल्य का निर्माण ध्वस्त कराया। करीब 15 बिस्वा भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। एसडीएम अभिनीत कुमार ने बताया कि बबलू सिंह और सभासद सुखेंद्र सिंह द्वारा कब्जा किया गया था जिसे हटा दिया गया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बबलू के जमीन नेटवर्क खंगालने में जुटी प्रशासन
कार्रवाई के बाद राजस्व प्रशासन ने बबलू सिंह के अन्य जमीन नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार नगर और आसपास के गांवों में दबाव बनाकर औने-पौने दाम पर जमीन की खरीद-फरोख्त कराई गई है। प्रशासन ने ऐसे सभी मामलों की जांच तेज कर दी है। प्रशासन बबलू सिंह से जुड़ी संदिग्ध जमीनों की सूची तैयार कर रहा है। नगर पंचायत में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनें भी जांच के दायरे में हैं। यहां दबाव बनाकर सौदे कराने के आरोप सामने आए हैं। गोचर और सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों की भी जांच की जा रही है।

 

बबलू के साथ वायरल वीडियो में शामिल लोग हुए बैकफुट
छह अप्रैल को कब्जा हटाने पहुंची टीम के दौरान बबलू के साथ कई लोग दिखाई दिए थे जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। बुलडोजर कार्रवाई की खबर के बाद अब बबलू के समर्थक माने जाने वाले लोग मौके से दूर रहे और किसी की मौजूदगी नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed