{"_id":"6ac54981acb01acd1200c17a","slug":"mud-house-collapses-in-rain-innocent-child-loses-four-fingers-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-163930-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बारिश में कच्चा मकान ढहा, मासूम की चार अंगुलियां कटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बारिश में कच्चा मकान ढहा, मासूम की चार अंगुलियां कटीं
विज्ञापन
फोटो-03-मलवा क्षेत्र के साईं गांव में बारिश से गिरा कच्चा मकान। संवाद
चौडगरा। मलवां ब्लॉक के साईं गांव में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बारिश के बीच रतिराम का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। इस हादसे में घर में मौजूद अनीता और उनकी तीन मासूम बेटियां मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने चारों को मलबे से बाहर निकाला।
पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायलों में अनीता (28), दुलारी (ढाई वर्ष), जान्हवी (साढ़े तीन वर्ष) और वैष्णवी (आठ वर्ष) शामिल हैं। ढाई साल की दुलारी के पैर की चार उंगलियां कट गईं और पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर किया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। रतिराम की पत्नी महारानी ने बताया कि उनके पांच बेटों में से केवल नीरज को सरकारी आवास मिला है। बाकी चार बेटे इसी जर्जर कच्चे मकान में रहने के लिए मजबूर हैं।
महारानी के अनुसार, पात्र होने के बावजूद उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला। उन्होंने कई बार अधिकारियों के चक्कर लगाए और शिकायत भी की लेकिन अब तक उन्हें आवास नहीं मिल पाया है। इस हादसे के बाद परिवार के सामने रहने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।