{"_id":"6ac54990cb428660cf0d092e","slug":"clash-between-two-groups-in-asti-colony-allegations-of-a-knife-attack-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-163984-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अस्ती कॉलोनी में दो पक्षों में बवाल, चाकू से हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अस्ती कॉलोनी में दो पक्षों में बवाल, चाकू से हमले का आरोप
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र की अस्ती कॉलोनी में मंगलवार देर शाम दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष ने चाकू से हमला और फायरिंग करने का आरोप लगाया।
कॉलोनी निवासी फैजान और सलीम के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। फैजान के पड़ोसी समीर वीडियो बना रहे थे, जिससे सलीम नाराज हो गया। समीर का आरोप है कि सलीम ने 8-10 साथियों के साथ हमला किया। महिलाओं से गालीगलौज हुई और फैजान पर चाकू से हमला किया गया। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग का भी आरोप लगा। पुलिस ने घायल फैजान को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और सलीम को कोतवाली ले गई। जेल चौकी प्रभारी विधान सोनकर ने मारपीट की पुष्टि की। उन्होंने फायरिंग के आरोप को गलत बताया, जांच जारी है।