{"_id":"662e63ddc14bf6279b02fb95","slug":"fatehpur-brother-dies-sister-injured-in-collision-with-private-bus-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: प्राइवेट बस की टक्कर से भाई की मौत, बहन घायल, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: प्राइवेट बस की टक्कर से भाई की मौत, बहन घायल, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 28 Apr 2024 08:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 28 Apr 2024 08:30 PM IST
सार
यूपी के फतेहपुर जिले में सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार भाई की मौत हो गई। जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्राइवेट बस की टक्कर से शनिवार रात बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। हादसे में भाई की मौत हो गई। उसकी बहन की हालत गंभीर है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक मीरपुर निवासी रामजियावन का पुत्र अरविंद लोधी (28) बहन सावित्री को छोड़ने बाइक से ससुराल हुसैनगंज थाने के रेहरा गांव जा रहा था। सावित्री चचेरी बहन की शादी में शामिल होने कुछ दिन पहले मायके आई थी।
लखनऊ रोड पर बाइक सवार थानाक्षेत्र के चौफेरवा के पास पहुंचे थे। पीछे से प्राइवेट बस की टक्कर से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में घायल सावित्री को भर्ती किया है।
अरविंद कृषि व शटरिंग काम में मजदूरी भी करता था। वह दो भाई, चार बहनें हैं। हादसे से मां कलावती और पत्नी रीता का हाल बेहाल हो गया। उसका एक पुत्र आशू व पुत्री माही है। प्रभारी निरीक्षक रामकेवल पटेल ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।