फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Accident, Three including father and son killed in bike collision, condition of injured is critical

रास्ते में आई मौत, छीन ले गई सांस: बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, दो घायल...हालत नाजुक

Tue, 20 Feb 2024 06:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 20 Feb 2024 06:10 AM IST
सार

Fatehpur News: गाजीपुर थाना क्षेत्र में बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत हो गई। वहीं, दो घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Fatehpur Accident, Three including father and son killed in bike collision, condition of injured is critical
Fatehpur Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में करसवां के पास सोमवार शाम बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिता पुत्र समेत तीन की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन

गाजीपुर निवासी रामसरन(50) सोमवार को ललौली थाना क्षेत्र के गांव दतौली में निमंत्रण में गए थे। शाम करीब सात बजे बेटे जितेंद्र (16) के साथ बाइक से वह लौट रहे थे। गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसवा गांव के समीप बाइक सवार ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ निवासी रोहित कुमार (25) से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। रोहित के साथ बाइक में उसके साथी बहुआ निवासी राजेश और देवेंद्र सिंह भी थे। तीनों पेड़ों की कटाई करने गाजीपुर गए थे और घर लौट रहे थे। घटना में राजेश और देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। देवेंद्र की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पिता-पुत्र की मौत से घर में मातम
मृतक रामसरन राजगीर था और उसके चार बेटे व एक बेटी है। हादसे में सबसे छोटे बेटे की मौत हुई है। उसके बेटे बाहर रह कर नौकरी करते हैं। पत्नी सुमित्रा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक बेटा जितेंद्र कुमार कक्षा नौ में पढ़ता था। वहीं मृतक रोहित कुमार की मां सरोजनी देवी, बड़े भाई दीपू और छोटे भाई का हाल बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed