Fatehpur: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम, तीसरे की हालत नाजुक
Fatehpur News: फतेहपुर के ललौली में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया, जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया है। यहां दूसरे घायल की भी उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने हैलट कानपुर रेफर कर दिया। यहां दूसरे घायल की भी उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार, ललौली थाना क्षेत्र के गौरी गांव समीप गौरी मोड़ पर बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार डंपर ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी।
डंपर चालक तीनों के पैरों को कुचलता हुआ फरार हो गया। हादसे में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इटरौरा गांव निवासी चुन्नूलाल रैदास का पुत्र मिलन रैदास (26) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह निवासी महावीर के पुत्र देशराज (45) और बिंदकी थाना क्षेत्र के धारूपुर गांव निवासी बलराम (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों के पैर टूट गए और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे की खबर मिलने पर मृतक मिलन रैदास की मां गुजरिया देवी का रो-रोकर बेहाल हैं। मृतक मजदूरी करता था। मृतक अपने भाइयों पप्पू, श्याम मिलन, आशुतोष, छंगू और बहन रेनू में दूसरे नंबर का था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने इलाज के बाद हैलट कानपुर रेफर कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि वाहन और चालक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।