Fatehpur Accident: उपनिदेशक पंचायत की कार डिवाइडर से टकराई, दो पोल टूटे…तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर
Fatehpur News: थरियांव थाना क्षेत्र के आबांपुर हाईवे पर सड़क हादसा हुआ, जिसमें उपनिदेशक पंचायत की कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विस्तार
फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के आंबापुर हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हाईवे में लगे दो पोल टूट गए। घायल अवस्था में ग्राम प्रधान एकारी ने सदर अस्पताल पंहुचाया, जहां पर सभी का इलाज चल रहा है।
सुबह करीब 11 बजे मंडलीय उपनिदेशक पंचायत, प्रयागराज जयदीप त्रिपाठी अपनी गाड़ी से जिला आकर एकारी स्थित अंत्येष्टि भवन का निरीक्षण करना था। उनके साथ में अरुण वर्नवाल मंडल सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण व रितुराज शर्मा मंडल परियोजना प्रबंधक भी साथ में थे।
गाड़ी को चालक संदीप चला रहा था। आंबापुर हाईवे से पांच सौ मीटर पहले गाड़ी अनियंत्रित होकर पोल से टकराते हुए बंद हो गई। जानकारी पर एकारी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान प्रतिनिध कमल साहू एडीओ कौशलेंद्र यादव के लेकर पंहुच गए। सभी घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर जिला अस्पताल में पहुंचाया।
रितुराज शर्मा की हालत ज्यादा खराब
इसके बाद वहां डीपीआर ओ उपेंद्र राज सिंह , जिला समन्वयक विश्वनाथ तिवारी, सुनीत द्विवेदी समेत अन्य लोग पंहुचे। रितुराज शर्मा की हालत ज्यादा खराब है। उपनिदेशक जयदेव त्रिपाठी ने बताया कि ड्राइवर की झपकी की आशंका है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि घायलों को अस्पताल पंहुचा दिया गया है।