फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Accident, An unknown vehicle hit the bike, the young man died, chaos among the family members

Fatehpur: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत…डिलीवरी बॉय की करता था जॉब, परिजनों में कोहराम

Thu, 10 Oct 2024 12:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 10 Oct 2024 12:53 PM IST
सार

Fatehpur News: औंग थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।

विज्ञापन
Fatehpur Accident, An unknown vehicle hit the bike, the young man died, chaos among the family members
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में गोधरौली हाईवे ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की बुधवार रात तीन बजे मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से सीएचसी, गोपालगंज भेजा था। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर फतेहपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

फतेहपुर सदर अस्पताल में डॉक्टर ने मौत होने की पुष्टि कर शव को मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस ने जेब में मिले परिचय पत्र से परिजनों को फोन से सूचित किया है। गुरुवार सुबह थाने पहुंचे मृतक के साले दीपक शर्मा ने हादसे की तहरीर दी है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर, शहबाजगंज के कमलेश जायसवाल के पुत्र आदित्य जायसवाल (38) बाइक से कानपुर से फतेहपुर जा रहे थे। हाल मुकाम कानपुर पी रोड रामबाग में पत्नी शानू जयसवाल तथा बेटी ईश्वरी के साथ रहते थे। आदित्य जयसवाल कानपुर नेहरू नगर बजरिया स्थित स्वीगी ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट नहीं लगाए थे, सिर पर गंभीर चोटें आईं
कंपनी के काम से फतेहपुर जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। टक्कर लगने के बाद आदित्य जयसवाल सड़क पर गिर पड़े। हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया गोरखपुर से परिजन फतेहपुर के लिए निकल चुके हैं। पत्नी परिजनों के साथ फतेहपुर पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed