{"_id":"69a5a5ae537bfb62f503f640","slug":"fatehpur-a-car-hit-an-electric-pole-that-fell-on-a-biker-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: कार की टक्कर से बिजली पोल बाइक सवार पर गिरा, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: कार की टक्कर से बिजली पोल बाइक सवार पर गिरा, मौत से मचा कोहराम
Mon, 02 Mar 2026 08:30 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 02 Mar 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत करबिगवां मार्ग पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईटेंशन लाइन का पोल उखड़ गया। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार पर उखड़ा पोल गिर पड़ा। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बिजली नहीं आने से कार सवार पांच लोग बाल-बाल बचे। हादसे के बाद परिजनों ने जानबूझकर हादसे का आरोप लगाकर हंगामा किया। सीओ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे बाद बिजली पोल व तार हटवाकर यातायात बहाल कराया जा सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के भैंसौली गांव निवासी मोहित साहू (27) पत्नी ज्योति व भाई शिवम के साथ होली के सामान की खरीददारी के लिए मुसाफा गांव बाइक से छोड़ने गया था। घर में किसी के नहीं होने पर पत्नी व भाई को बाजार में छोड़कर दोपहर करीब 12 बजे घर लौट रहा था। इधर, कानपुर सजेती थाना क्षेत्र के भदवारा गांव का एक चालक कंसाही गांव से अपने बहनोई अनवर, बहनों समेत पांच लोगों को लेकर घर लौट रहा था।
मुसाफा-कानपुर करबिगवां मार्ग पर कंसाही गांव के कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। कार में सपोर्ट वायर फंसने से विद्युत पोल टूट गए। पोल टूटकर सामने से आए बाइक सवार मोहित पर गिरे। मौके पर मोहित की मौत हो गई। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने कार चालक पर आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। सीओ बिंदकी गौरव शर्मा, बकेवर, जहानाबाद और औंग थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने कार सवारों को थाने पहुंचाया। परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। हादसे के वक्त गनीमत रही कि बिजली सप्लाई बंद थी। मोहित करीब 20 दिन पहले गुजरात प्रांत के सूरत से गांव लौटा था। मोहित की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के ज्योति से तीन साल पहले शादी हुई थी। त्योहार पर हादसे से से परिजन का हाल बेहाल हो गया। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।