{"_id":"646660bca52c42898509e9a5","slug":"fatehpur-10-people-died-in-a-road-accident-driver-statement-2023-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: 10 लोगों को मौत की नींद सुलाने वाला चालक बोला- डंपर को ओवरटेक करते ही सामने आ गया था ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: 10 लोगों को मौत की नींद सुलाने वाला चालक बोला- डंपर को ओवरटेक करते ही सामने आ गया था ऑटो
Thu, 18 May 2023 11:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 18 May 2023 11:03 PM IST
सार
फतेहपुर जिले में जहानाबाद थाने के चिल्ली मोड़ के पास टैंकर ने ऑटो में टक्कर मार कर 10 लोगों को मौत की नींद सुला दिया था। आरोपी टैंकर चालक ने बताया कि डंपर को ओवरटेक करते ही उसके सामने सवारियों से भरा ऑटो आ गया था, जिससे हादसा हो गया।
विज्ञापन
फतेहपुर सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले के जहानाबाद में ऑटो में टक्कर मारकर 10 लोगों को मौत की नींद सुलाने वाले चालक को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया। कोर्ट ने आरोपी चालक को दुर्घटना का मामला मानते हुए जमानत दे दी है। उधर, पुलिस ने चालक के बयान दर्ज किए हैं। इसमें उसने बताया कि डंपर को ओवरटेक करते ही उसके सामने सवारियों से भरा ऑटो आ गया था, जिससे हादसा हो गया। अब पुलिस मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी।
जहानाबाद क्षेत्र में मुगलमार्ग हाईवे पर चिल्ली मोड़ के पास मंगलवार दोपहर टैंकर की टक्कर से 10 लोगों की मौत हुई थी। इसके एक मृतक की शिनाख्त तीसरे दिन भी नहीं हो सकी है। पुलिस ने औरैया जिले के फंफूद क्षेत्र के दौलतपुर निवासी टैंकर चालक विजयी उर्फ गुड्डू राठौर को गिरफ्तार किया है। मामले के विवेचक राजेश कुमार सिंह ने बयान दर्ज किए। बयान में चालक ने बताया कि वह टैंकर लेकर बिंदकी से बुलंदशहर के खुर्जा जा रहा था।
विज्ञापन
जहानाबाद क्षेत्र में मुगलमार्ग हाईवे पर चिल्ली मोड़ के पास मंगलवार दोपहर टैंकर की टक्कर से 10 लोगों की मौत हुई थी। इसके एक मृतक की शिनाख्त तीसरे दिन भी नहीं हो सकी है। पुलिस ने औरैया जिले के फंफूद क्षेत्र के दौलतपुर निवासी टैंकर चालक विजयी उर्फ गुड्डू राठौर को गिरफ्तार किया है। मामले के विवेचक राजेश कुमार सिंह ने बयान दर्ज किए। बयान में चालक ने बताया कि वह टैंकर लेकर बिंदकी से बुलंदशहर के खुर्जा जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में उसे घर में रुकना था। चिल्ली मोड़ के पास उसने एक डंपर को ओवरटेक किया। तभी सामने से ऑटो आ गया और टैंकर की ऑटो से टक्कर हो गई। पुलिस ने बयान के बाद चालक को बिंदकी ग्राम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। आरोपी की लापरवाही से 10 मौत होने का अभियोजन की ओर से तर्क रखा गया। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट का आदेश बताकर चालक को जमानत दे दी। विवेचक ने बताया कि चालक को रास्ते में घर पर रुकना था।
विज्ञापन
इसी वजह से तेज रफ्तार में जा रहा होगा। टैंकर और चालक दोनों पकड़े जा चुके हैं। पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद चार्जशीट दाखिल की जाएगी। चालक ने यह भी बताया कि हादसे के बाद टैंकर छोड़कर कानपुर सजेती के नौरंगा तक करीब 10 से 11 किलोमीटर पैदल भागा था। नौरंगा से बस में बैठकर घर पहुंचा।