फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad: Youth Climbs Tower Over Marriage Dispute, Threatens to Jump

फर्रुखाबाद: प्रेमिका से शादी की जिद, टावर पर चढ़ गया युवक; बोला- शादी नहीं हुई तो कूद जाऊंगा

Mon, 14 Sep 2026 06:05 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 14 Sep 2026 06:05 PM IST
सार

Farrukhabad News: प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर सोमवार को एक युवक शमसाबाद क्षेत्र के अमलैया आशानंद गांव में टावर पर चढ़ गया। युवक काफी देर तक मोबाइल पर किसी से बात करता रहा। ग्रामीणों के मुताबिक बातचीत के दौरान वह चीखते हुए शादी की मांग कर रहा था। उसने शादी नहीं होने पर टावर से कूदकर जान देने की धमकी दी।

विज्ञापन
Farrukhabad: Youth Climbs Tower Over Marriage Dispute, Threatens to Jump
अमलैया आशानन्द में टावर चढ़ा युवक - फोटो : amar ujala

विस्तार

मऊदरवाजा क्षेत्र के आवाजपुर निवासी ई-रिक्शा चालक युवक सोमवार को अमलैया आशानंद गांव पहुंचा था। गांव के बाहर उसने अपना ई-रिक्शा खड़ा किया और इसके बाद टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी।

विज्ञापन

मोबाइल पर बात करते हुए शादी की मांग

ग्रामीणों के मुताबिक युवक काफी देर तक मोबाइल पर बात करता रहा। इसी दौरान वह तेज आवाज में बोलने और चीखने लगा। उसने फोन पर कहा कि वह कई वर्षों से प्रेम करता है और अब शादी करना चाहता है। शादी नहीं होने पर उसने टावर से कूदने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Farrukhabad: Youth Climbs Tower Over Marriage Dispute, Threatens to Jump
अमलैया आशानन्द में टावर चढ़ा युवक - फोटो : amar ujala

सूचना पर पहुंची पुलिस

युवक के टावर पर चढ़ने और जान देने की धमकी की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मी युवक को समझाने और शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है। पुलिस युवक से बातचीत कर उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। फिलहाल युवक के टावर पर चढ़ने की वजह और प्रेमिका से संबंधित विवाद की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed