फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad: Vaishya Samaj leader murdered in property dispute, dead body found in street

फर्रुखाबाद: प्रापर्टी के विवाद में वैश्य समाज के नेता की हत्या, गली में पड़ा मिला शव

Thu, 01 Oct 2020 03:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 01 Oct 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Vaishya Samaj leader murdered in property dispute, dead body found in street
यूपी पुलिस
फर्रुखाबाद में वैश्य एकता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष के सिर पर वजनदार वस्तु से वार कर मंगलवार की रात हत्या कर दी गई। उनका शव घर से कुछ दूरी पर गली में पड़ा मिला। हत्या के पीछे प्रापर्टी का विवाद बताया जा रहा है। शहर के मोहल्ला नारायणदास गली निवासी वैश्य एकता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश गुप्ता (62) की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन


संपत्ति को लेकर उनका अपने एक भाई से विवाद चल रहा था। दो वर्ष पहले भी उन्हें गोली मारी गई थी। इस मामले में उन्होंने अपने भाई व शहर के दो बड़े साड़ी कारोबारी भाइयों पर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी भाई जेल भी गया था। बाद में भाई से समझौता हो गया था और वह दिल्ली जाकर रहने लगा था। सतीश मकान में अकेले रहते थे।
विज्ञापन


मंगलवार की रात करीब नौ बजे उनका शव पड़ोसी मिंटू ने गली में खड़ी कार के पीछे पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सतीश के सिर पर वजनदार वस्तु से वार किया गया था। शरीर पर घिसटने के निशान थे। जानकारी मिलने पर उनके भतीजे अंकित गुप्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि चाचा का प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका है। शव मिलने के स्थान से दस मीटर दूर स्थित उनके घर में जाकर जब पुलिस ने छानबीन की तो वहां कुछ देर पहले संघर्ष होने के निशान मिले। इससे आशंका है कि घर के भीतर हत्या कर सतीश का शव गली में फेंका गया है।  पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed