{"_id":"6888f527a69732f0580479ea","slug":"farrukhabad-the-speed-of-trains-slowed-down-due-to-waterlogging-on-the-tracks-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: पटरी पर जलभराव से ट्रेनों की रफ्तार थमी, पंपिंग सेट लगाकर रेलवे ट्रैक से निकाला गया बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: पटरी पर जलभराव से ट्रेनों की रफ्तार थमी, पंपिंग सेट लगाकर रेलवे ट्रैक से निकाला गया बारिश का पानी
Tue, 29 Jul 2025 09:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 29 Jul 2025 09:52 PM IST
सार
पंपिंग सेट लगाकर रेलवे ट्रैक से बारिश का पानी निकाला गया। रेलवे को पंपसेट लगाना पड़ा। झमाझम बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ।
विज्ञापन
बारिश से रेलवे ट्रैक पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद में मंगलवार की सुबह पांच बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ स्टेशनों के बीच रेल पटरी पर जलभराव होने से ट्रेनों की रफ्तार थम गई। स्कूल-काॅलेजों में छात्र और दफ्तरों में कर्मियों की संख्या घट गई। शहर की जलनिकासी व्यवस्था बेपटरी नजर आई। विकासनगर बढ़पुर के 50 घरों में पानी घुस गया। पटरी से पानी कम करने के लिए रेलवे को पंपिंग सेट लगाना पड़ा। देर शाम तक सदर तहसील क्षेत्र में करीब 62 सेमी बारिश दर्ज की गई।
कई दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली। शहर के तलैया फजल इमाम, गंगानगर, कछियाना, ढुइया, भीकमपुरा, बीबीगंज, पल्ला, स्टेट बैंक गली, भोलेपुर आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया। नेकपुर ओवरब्रिज के पास करीब 200 मीटर दूरी तक रेल पटरी पर जलभराव हो गया। हादसे की आशंका को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुबह 8:15 बजे 20 किमी प्रतिघंटे का कॉशन लगा दिया। इससे ट्रेनों की रफ्तार थम गई।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ जहीर अहमद खान ने टीम के साथ पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने जलभराव कम करने के लिए पंपिंग सेट लगवाया। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जलभराव कम होने तक कॉशन लगा रहेगा। बढ़पुर विकासनगर में अंडरपास जाने वाले मार्ग पर डेढ़-डेढ़ फीट जलभराव हो गया। पश्चिम की ओर कभी गलियों में 50 घरों में पानी घुस गया। लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाशिंदों को छतों पर समय बिताना पड़ा। शाम चार बजे करीब आधा घंटे मूसलाधार बारिश से हालात और खराब हो गए। सदर तहसील में 62 सेमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
दोपहिया वाहन व कारें बंद
शहर के लालसराय, पांचाल घाट से कैंट मार्ग पर डेढ़-डेढ़ फीट पानी भरने से वहां से गुजरने वाले दोपहिया और चौपहिया वाहन भी बंद हो गए। कई चालक स्पीड में निकले तो आसपास दुकानों में पानी घुस गया। दोपहर बाद फिर बारिश होने से हालात बदतर हो गए।