फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Six concrete houses were washed away in Samayichipur Chitar; the ADM had the village evacuated.

Farrukhabad News: समैचीपुर चितार में छह पक्के मकान बहे, एडीएम ने गांव खाली कराया

Tue, 08 Sep 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Six concrete houses were washed away in Samayichipur Chitar; the ADM had the village evacuated.
शमसाबाद। गंगा में तेजी से बढ़ते जल स्तर का कहर समैचीपुर चितार पर टूट रहा है। रविवार रात छह पक्के मकान गंगा में बह गए। चारों तरफ से कटान तेज होने की सूचना पर सोमवार दोपहर में एडीएम, एसडीएम, सिंचाई विभाग और एनडीआरएफ की टीम गांव पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर मकानों को खाली कराया। करीब 40 परिवार को बाढ़ शरणालय पहुंचाया गया। कुछ परिवार ही गांव में बचे हैं।
विज्ञापन

कायमगंज तहसील के गांव समैचीपुर चितार में बाढ़ से हालात बदतर हैं। रविवार रात कटान इतनी तेज हुआ कि बरकत अली, नवी मोहम्मद, तारिकस, बौरा, हजरुद्दीन और रुकुमुद्दीन के मकान गंगा में समा गए। ग्रामीणों ने बताया कि वह घरों में सो रहे थे कि अचानक कटान तेजी से हुआ। कुछ ग्रामीणों की चारपाइयां, अनाज और घरेलू सामान भी पानी में डूब गया। गांव को आने-जाने वाले सभी रास्तों पर जलभराव हो गया। एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम कायमगंज, सिंचाई विभाग के अधिकारी, राजस्व विभाग की टीम और एनडीआरएफ के कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने बाढ़ में घिरे लोगों को निकालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों को मंडी समिति में बने बाढ़ शरणालय में पहुंचाया गया। सिंचाई विभाग के कर्मियों ने कटान रोकने के लिए उपाय शुरू कर दिए। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि अधिकारी व कर्मचारी ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------

कटरी तौफीक में स्कूल के दो कमरों की दीवारें गंगा में समाईं
शमसाबाद। गंगा की बाढ़ में गांव कटरी तौफीक के मकान पहले ही कट चुके थे। एकमात्र संविलियन विद्यालय का भवन ही खड़ा था। रविवार रात दो कमरों की दीवारें गंगा में समा गईं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह कटान होता रहा तो मंगलवार शाम तक पूरा स्कूल खत्म होना तय है। अभी तक गांव में 42 ग्रामीणों के पक्के मकान और झोपड़ी कट चुकी हैं। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल की दीवारें गंगा में गिरने की सूचना मिली है। (संवाद)

-------------
बैलगाड़ी से पार होते दोपहिया वाहन
शमसाबाद। शाहजहांपुर मार्ग पर चौरा गांव के पास दो फीट पानी बह रहा है। धार तेज होने की वजह से दोपहिया वाहनों को बैलगाड़ियों पर चढ़ाकर निकाला जा रहा है। कई राहगीर जान जोखिम में डालकर तेज बहाव में निकल रहे हैं। प्रशासन ने चौरा गांव के सामने आवागमन के लिए दो मोटरबोट की व्यवस्था भी की है। बाढ़ प्रभावित लोगों को अधिक जलभराव से खासी दिक्कत है। (संवाद)

-------------
जंजाली नगला व चाचूपुर में घरों के बाहर फिर पानी भरा
कमालगंज। कस्बा के निकटवर्ती गांव जंजाली नगला व चाचूपुर में फिर से घरों के बाहर गंगा की बाढ़ का पानी भर गया है। कस्बे में गंगागली के आगे चाचूपुर गांव में मलखान, महावीर, माधुरी, सुभाष, नरेश, जितेंद्र आदि ग्रामीणों के घरों के आगे पानी भर चुका है। ग्रामीण वेदराम राजपूत ने बताया कि एक बार बाढ़ का पानी गांव में पूरी तरह भर गया था। उसके बाद पानी सूख गया था। अब तीन दिन से फिर पानी भरने लगा है। बहोरनपुर टप्पा हवेली की प्रधान रामदेवी ने बताया कि जंजाली नगला गांव में भी घरों के आसपास बाढ़ का पानी भर गया है। लोगों को शौच आदि की सुविधा के लिए परेशानी हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed