Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Tempo driver shot dead in broad daylight, SP and police force arrived

Farrukhabad: सरेराह गोली मारकर टेंपो चालक की हत्या, एसपी समेत पुलिस बल पहुंचा

Tue, 23 Sep 2025 11:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 23 Sep 2025 11:35 PM IST
सार

पीठ व कनपटी में गोली लगी है। युवक टेंपो लेकर घर से पुठरी जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस मामले की जांच कर रही।

विज्ञापन
Farrukhabad: Tempo driver shot dead in broad daylight, SP and police force arrived
युवक की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर से टेंपो लेकर निकले चालक की टेंपो में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक व सीओ मोहम्मदाबाद समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल से तीन खोखे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव न्यामतपुर सरैया निवासी कुंवरपाल सिंह यादव का पुत्र पुष्पेंद्र यादव (23) टेंपो चालक था। मंगलवार सायं करीब छह बजे पुष्पेंद्र घर से यह कहकर निकला कि वह पुठरी गांव जा रहा है। सायं करीब 6.40 बजे नवाबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर-नवादा संपर्क मार्ग पर गोलियों की तड़तड़ाहट ग्रामीणों को सुनाई दी। ग्रामीण एकत्र होकर घटनास्थल पर गए तो पुष्पेंद्र का शव चालक सीट पर औंधे मुंह लटका पड़ा था। उसके कपड़े फटे हुए थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे। जानकारी पर क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा व फॉरेसिंक टीम के साथ ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सायं करीब 9.50 बजे पुलिस अधीक्षक आरती सिंह घटनास्थल पर पहुंचीं। फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि टेंपो में ही दो से तीन लोगों के सवार होने का अनुमान है। मृतक के एक गोली पीठ व दूसरी गोली कनपटी में लगी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। परिवार में पत्नी रिंकी देवी, मां गुड्डी देवी, दो साल की बेटी मानवी व दो माह का बेटा तनुज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed