Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lord Rama was born to put an end to the atrocities against sages and ascetics.

Farrukhabad News: ऋषि-मुनियों पर अत्याचार समाप्त करने के लिए जन्मे थे श्रीराम

Sun, 15 Nov 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Lord Rama was born to put an end to the atrocities against sages and ascetics.
फर्रुखाबाद। श्रीरामकथा आयोजन समिति की ओर से चल रहे 23वें मानस सम्मेलन में दूसरे दिन संतोष रामायणी ने श्रीराम का प्राकट्य उत्सव सुनाया। कहा कि मनु-शतरूपा की तपस्या, श्रीराम को पुत्र रूप में पाने के लिए चक्रवर्ती राजा दशरथ को पुत्र न होने की ग्लानि, असुरों का अत्याचार, उपभोगवादी संस्कृति, धर्म की हानि, संतों, ऋषि-मुनियों पर अत्याचार को समाप्त करने के लिए श्रीराम को अवतार लेना पड़ा।
विज्ञापन

मानस व्यास अंबरीष रामायणी ने भरत के चरित्र का वर्णन किया। भरत जैसा संत न हुआ और न होगा। उन्होंने बड़े भाई राम के प्रेमभाव में राज्य को त्याग दिया था। श्रीराम के वनवास के समय राज्य का संचालन खड़ाऊं को राजसिंहासन पर रखकर किया। सुमन रामायणी, रुचि रामायणी, साधना शर्मा आदि ने श्रीराम के जन्मोत्सव पर सोहर-गीत, मंगल-गीत, बधाई गीत गाए। हमीरपुर के अरिमर्दन शास्त्री, पं. सर्वेश शुक्ला रामायणी ने कहा कि मानस धार्मिक ग्रंथ के साथ मानव जीवन के संस्कारों का मूल मंत्र है।
विज्ञापन

भारत सिंह ने विद्वानों का स्वागत किया। महिला मंडल समिति की गौरांग दुबे, निर्मला सिंह, शारदा भदौरिया, कुसुम सिंह, नीलम सक्सेना, शकुंतला कटियार ने भगवान राम की आरती उतारी। कथा में राजेश निराला, वैभव सोमवंशी, पं. अरविंद चतुर्वेदी, शिव प्रताप, राहुल कनौजिया, संजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन बृज किशोर सिंह किशोर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed