फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Teenage girl kidnapped and Misdeed for 13 days

Farrukhabad: किशोरी को अगवा कर 13 दिन तक किया दुष्कर्म, पिता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

Wed, 16 Apr 2025 07:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Apr 2025 07:46 PM IST
सार

Farrukhabad News: किशोरी को अगवा कर 13 दिन तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बरामद कर किशोरी को परिजनों के सुपुर्द किया।

विज्ञापन
Farrukhabad: Teenage girl kidnapped and Misdeed for 13 days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नाबालिग पुत्री को अगवा कर 13 दिन तक दुष्कर्म करने की शिकायत पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से की है। आरोप लगाया कि थाना पुलिस ने किशोरी को बरामद तो कर लिया, लेकिन थानाध्यक्ष ने किशोरी का न मेडिकल कराना मुनासिब समझा और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की। पुलिस की शह मिलने से आरोपी भी जानमाल की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन


थाना शमसाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बुधवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। पीड़ित ने कहा कि तीन अप्रैल को उनकी 16 वर्षीय पुत्री खेतों में शौच करने गई थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। 11 अप्रैल को उसे जानकारी हुई कि पुत्री को गांव सुल्तानगंज खरेटा निवासी एक युवक अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन


पीड़ित जब युवक के घर गया तो उसके परिजनों ने उसे गालीगलौज करते हुए पीटकर भगा दिया। 15 अप्रैल को पीड़ित ने शमसाबाद थाने में शिकायत की। पुलिस ने पुत्री को बरामद कर ग्रामीण के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराना तक मुनासिब नहीं समझा। पुत्री ने घर आकर अपनी मां को बताया कि युवक उसे बहलाकर अपने साथ ले गया था। युवक ने उसके साथ कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। थाने में तहरीर के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष का गैरजिम्मेदाराना बयान
एसओ तरुण सिंह भदौरिया से जब इस संबंध में पूछा तो उन्होंने बताया कि आप मेरे अधिकारी नहीं हैं। मैं आपको इस बारे में कुछ नहीं बता सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed