{"_id":"62591d90dda6eb54cd0ec74c","slug":"farrukhabad-old-man-murdered-with-sharp-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: वृद्ध की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, खेत में शव देख चीख पड़ी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: वृद्ध की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, खेत में शव देख चीख पड़ी पत्नी
Fri, 15 Apr 2022 01:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:01 PM IST
सार
फर्रुखाबाद में वृद्ध की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में वृद्ध की धारदार हथियार हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम नौगांव निवासी छविनाथ (75) की खेत पर गुरुवार की रात में बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
वह अपने खेतों पर मक्का एवं सब्जी की फसल की अन्ना मवेशियों से रखवाली कर रहे थे। उनकी पत्नी सुबह खेत पर पहुंचीं तो शव देख बदहवास हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन