{"_id":"6a0a0c259b65e999c3048143","slug":"farrukhabad-massive-fire-in-mandi-committee-s-vegetable-section-several-shops-reduced-to-ashes-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: मंडी समिति के सब्जी खंड में भीषण आग, कई दुकानें राख, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: मंडी समिति के सब्जी खंड में भीषण आग, कई दुकानें राख, लाखों का नुकसान
Mon, 18 May 2026 12:18 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 18 May 2026 12:18 AM IST
सार
मंडी समिति के सब्जी खंड में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की गाड़ियों ने मोर्चा संभाला। देर रात तक राहत कार्य चलता रहा।
विज्ञापन
आग पर काबू पाते दमकल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंडी समिति परिसर के सब्जी खंड में रविवार देर रात भीषण आग लगने से कई दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दुकानों को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आग की चपेट में आढ़ती इफ्तिखार उर्फ गुड्डा, सानू खान और इकतिदार की दुकानें आ गईं। दुकानों में रखा सब्जी का सामान, फर्नीचर और अन्य सामग्री जल गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
मंडी समिति में मौजूद दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने पर जिला मुख्यालय से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ीं। दमकल कर्मी देर रात तक आग बुझाने में जुटे रहे। सूचना मिलने पर एसडीएम अतुल कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की निगरानी में राहत एवं बचाव कार्य चलता रहा। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन