{"_id":"6ac158f60dafb8d3660ae4a4","slug":"boat-narrowly-escapes-capsizing-at-amaiyapur-culvert-farrukhabad-news-c-222-1-frk1004-149551-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अमैयापुर पुलिया पर पलटने से बची नाव, पुलिस करा रही पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अमैयापुर पुलिया पर पलटने से बची नाव, पुलिस करा रही पार
विज्ञापन
फोटो-26 गांव बरुआ को जाने वाली कटी सड़क पर भरे बाढ़ के पानी से निकलते लोग। संवाद
अमृतपुर। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से पांच सेंटीमीटर ऊपर है। वहीं रामगंगा का जलस्तर पांच सेंटीमीटर मीटर कम हुआ है। रामगंगा के किनारे के गांव में पानी भरा होने से ग्रामीण परेशान हैं। गंगा का जलस्तर कम होने से बदायूं मार्ग चित्रकूट डिप से पानी निकल गया है। अमैयापुर पुलिया पर नाव पलटने से बच गई। नाव पर ज्यादा लोग बैठ गए थे। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने अपनी देखरेख लोगों को पार कराया है।
नरौरा बांध से गंगा में छोड़े जाने वाला पानी की मात्रा कम होने से गांव में भरा पानी तेजी से कम होने लगा है। फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग चित्रकूट डिप पर शुक्रवार शाम तक पानी करीब एक फीट बह रहा था। शनिवार को पानी साफ हो गया है। अम्बरपुर, हरसिंहपुर कायस्थ, सुंदरपुर नगला, दुर्गू, हरिसिंहपुर, मंझा, तीसराम की मड़ैया, उदयपुर कंचनपुर सबलपुर, बरुआ, चित्रकूट आदि गांव से बाढ़ का पानी कम होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है लेकिन मार्गों पर पानी भरा होने से आवागमन में ग्रामीणों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
ग्रामीण सुखराम, रायचंद, राजेश कुमार, शिव सिंह, जगदीश, संतराम राजाराम का कहना है कि अब गंगा में बाढ़ न आए क्योंकि बाढ़ के कहर से दो माह में बहुत की परेशानी झेली हैं। अपना किसी तरह से पेट भर जाता है लेकिन पशुओं के चारे की समस्या बनी हुई है। गंगा का जलस्तर 136.95 मीटर से घटकर 136.65 मीटर पर पहुंच गया है। चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से पांच सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर में 30 सेंटीमीटर की कमी हुई है। नरौरा बांध से 65882 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन
रामगंगा का जलस्तर 137.45 मीटर से घट कर 137.40 मीटर पर पहुंच गया। रामगंगा का जलस्तर में पांच सेंटीमीटर कम हुआ है। खो, हरेली व रामनगर बैराज से 4288 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा के किनारे बसे गांव कड़हर, कुंवरपुरा, बांकेपुरवा, नवादा तेरा, महमदपुर दिवसी, नौवनपुरवा, अमैयापुर, खाखिन, चपरा, भावन, गुलरिया, गैहलार, बजीरपुर, झंडी की मड़ैया, आदि गांव के रास्ते पर पानी भरा होने से लोग जरूरी काम से ही घरों से निकल पा रहे हैं।
अमैयापुर पुलिया पर करीब ढाई फीट पानी बह रहा है लोग नाव से आवागमन कर रहे हैं। शाम के समय भीड़ ज्यादा होने पर नाव डगमगा गई। गनीमत रही कि पलटने से बच गई। अब दरोगा राघवेंद्र सिंह भदौरिया, दरोगा कल्लू सिंह नाव पर सवार होकर अपनी देखरेख में ग्रामीणों को पानी पार करा रहे हैं। तहसीलदार शशांक सिंह ने बताया कि गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंच गया है। रामगंगा का पानी भी कम होने लगा है। दो दिन में बहुत कम हो जाएगा। लेखपाल घर गिरी, फसल का नुकसान का सर्वे कर रहे हैं।