फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thieves targeted two houses, stealing jewelry and cash worth 10 lakh.

Farrukhabad News: चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, 10 लाख के जेवर व नकदी चुराई

Sun, 04 Oct 2026 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted two houses, stealing jewelry and cash worth 10 lakh.
फोटो-10 गांव समैचीपुर में चोरी के बाद जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद
नवाबगंज। शुक्रवार रात को गांव समैंचीपुर में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। एक घर से डेढ़ लाख रुपये नकद और दस लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए। दूसरे घर में चोरी का आकलन दिल्ली से परिजनों के आने पर होगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के समैंचीपुर निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ कल्लू दिल्ली में नौकरी करते हैं। वह दो दिन पहले अपना घर बनवाने गांव आए थे। शुक्रवार रात जितेंद्र सिंह परिवार के साथ घर में ही थे। उनके घर के ऊपर के कमरों में ताले लगे थे। नीचे उनकी मां इंद्रावती और पत्नी रचना देवी सो रही थीं। रात में किसी समय चोर जीने की कुंडी खोलकर छत पर पहुंच गए। उन्होंने कमरे का ताला तोड़कर बक्सा व अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। चोर बक्सा भी उठा ले गए। सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

चोरी हुआ बक्सा पड़ोसी गांव के राजू ठाकुर के खेत में पड़ा मिला। जितेंद्र सिंह के अनुसार, चोर बक्से से दो तोले की चेन, मंगलसूत्र, झाले, झुमकी और पांच सोने की अंगूठी ले गए। कुछ नए कपड़े भी चोरी हुए हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। इसके बाद चोर पड़ोसी पवन ठाकुर के बंद घर में पहुंचे। वह दिल्ली में नौकरी करते हैं और परिवार सहित वहीं रहते हैं। चोरों ने उनके घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ा। इसके बाद कमरों में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर चोरी की। पवन को चोरी की सूचना दे दी गई है, हालांकि उनके घर हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed