फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jam due to truck breakdown on Panchal Ghat bridge

Farrukhabad News: पांचाल घाट पुल पर ट्रक खराब होने से तीन घंटे में तीन किमी लंबा जाम

Sun, 04 Oct 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Jam due to truck breakdown on Panchal Ghat bridge
फोटो-36 पुल से खराब ट्रक को धक्का लगवाकर हटाते पुलिसकर्मी। संवाद
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे स्थित पांचाल घाट गंगा पुल पर शनिवार दोपहर गैस सिलिंडर लेकर जा रहा ट्रक खराब होने से करीब तीन घंटे तक यातायात थमा रहा। पुल के दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। करीब तीन घंटे बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने धक्का लगाकर ट्रक को पीछे सड़क किनारे कराया, तब यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद स्थित गैस एजेंसी पर भरे सिलिंडर उतारने के बाद ट्रक हाथरस के सलेमपुर लौट रहा था। दोपहर करीब तीन बजे पुल पर अचानक गियर बॉक्स में खराबी आ गई। ट्रक बीच पुल पर खड़ा होने से दोनों दिशाओं में वाहनों की आवाजाही रुक गई। सूचना पर यातायात और पांचाल घाट चौकी पुलिस पहुंची। मैकेनिक बुलाकर खराबी दूर कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। ट्रक हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई, मगर जाम के कारण वह पुल तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

इसके बाद मैकेनिक ने सॉफ्ट खोलकर फंसा गियर हटाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने धक्का लगाकर ट्रक को पीछे सड़क किनारे खड़ा कराया। करीब तीन घंटे तक जाम में फंसे रहने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं होने से वाहन चालक जाम खुलने का इंतजार करते रहे। यातायात निरीक्षक ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि गैस सिलिंडर लेकर जा रहा ट्रक गंगा पुल पर खराब हो गया था। उसे धक्का लगवाकर पुल से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed