फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Life imprisonment to accountant father and his four friends for gang misdeeds with daughter

Farrukhabad: पुत्री से सामूहिक दुष्कर्म में लेखपाल पिता व उसके चार दोस्ताें को उम्रकैद, जुर्माना भी लगाया

Mon, 20 May 2024 06:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 May 2024 06:19 PM IST
सार

यूपी के फर्रुखाबाद में बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पिता व उसके चार दोस्तों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन
Farrukhabad: Life imprisonment to accountant father and his four friends for gang misdeeds with daughter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुत्री से सामूहिक दुष्कर्म में दोषी लेखपाल पिता व उसके चार दोस्तों को न्यायाधीश ने उम्रकैद सुनाई है। नातिन का गर्भपात कराने पर दोषी दादी को आठ वर्ष की सजा सुनाई है। सभी दोषियों पर 6.03 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर दोषियों को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।

विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौकी कर्नलगंज के एक मोहल्ला निवासी शिक्षिका ने 12 जनवरी 2020 को लेखपाल पति, मोहल्ला अंबेडकरनगर भोलेपुर निवासी लालू उर्फ सुरजीत, राहुल उर्फ कुंती, मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरदार खां निवासी दवा व्यवसायी मनोज शाक्य, फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैनिक कालोनी नगलादीना निवासी लैब संचालक सोनू तिवारी उर्फ रत्नेश तिवारी, कादरीगेट थाना क्षेत्र के गांव ढिलावल निवासी विमल कुमार, लेखपाल की मां, जनपद मेरठ निवासी व्यवसायी विष्णु शरन रस्तोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि पति 16 वर्ष की पुत्री के साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। जानकारी होने पर पुत्री को जयपुर हॉस्टल में पढ़ने भेज दिया। इसके बाद भी पति पुत्री को जयपुर से बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

विज्ञापन

पति दोस्तों को साथ लेकर होटलों में जाता था। वहां पति व उसके दोस्त पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म करते थे। बेटी ने बताया कि पापा नशीली गोलियां खिलाकर दुष्कर्म करते थे। बाद में उनके दोस्त भी दुष्कर्म करते थे। बेटी गर्भवती हो गई तो उसकी दादी ने आवास विकास के नर्सिंग होम में उसका गर्भपात करा दिया था।

पति ने दूसरी शादी कर ली। सास अक्सर पुत्री को पुत्र का मूड ठीक करने के लिए जबरन भेजती थी। विवेचक ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। मुकदमे की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह ने गवाह व साक्ष्य के आधार पर शनिवार को लेखपाल पिता, दोस्त मनोज शाक्य, सोनू तिवारी उर्फ रत्नेश तिवारी, विमल कुमार, विष्णु शरन रस्तोगी को दोषी करार किया था।
विज्ञापन

नातिन का गर्भपात कराने में दादी को भी दोषी ठहराया है। साक्ष्य के अभाव में लालू उर्फ सुरजीत व राहुल उर्फ कुंती को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया था। दोष सिद्ध आरोपियों को कोर्ट ने जिला जेल भेज दिया था। सोमवार को न्यायाधीश ने दोषी लेखपाल पिता, उसके दोस्त मनोज शाक्य, सोनू तिवारी उर्फ रत्नेश तिवारी, विमल कुमार, विष्णु शरन रस्तोगी को उम्रकैद की सजा सुनाई।

दुष्कर्म में गर्भवती होने पर नाबालिग नातिन का गर्भपात कराने में दोषी दादी को आठ वर्ष की सजा सुनाई। सभी दोषियों को 6.03 लाख रुपये जुर्माना जमा करने के आदेश दिए। जुर्माना नहीं देने पर दोषियों को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भोगने के आदेश दिए। कोर्ट ने दोषियों की जेल में बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed