फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad: Gangster on four including Anupam and Dabban

फर्रुखाबाद: अनुपम और डब्बन सहित चार पर गैंगस्टर, जमानत पर छूटे अभिषेक, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 13 Nov 2021 11:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 Nov 2021 11:20 PM IST
सार

अनुपम मैनपुरी जेल और डब्बन कासगंज जेल में बंद है लेकिन वह अभी जेल में हैं। अभिषेक जेल से बाहर आ गया है। कोतवाल ने बताया कि अनुपम व उनके भाई सहित चार के खिलाफ गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Farrukhabad: Gangster on four including Anupam and Dabban
बसपा नेता अनुपम दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बसपा नेता अनुपम दुबे, उसके भाई डब्बन समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर लिया है। व्यापारी नेता पर हमले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद कार्रवाई अमल की गई है। शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे ,उनके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, मोहल्ला वृंदावन वाली गली निवासी अभिषेक उर्फ सोनू रस्तोगी, पंकज उर्फ बंशी रस्तोगी के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला मजीद स्ट्रीट निवासी मोहन अग्रवाल ने 10 अक्तूबर 2020 को वृंदावन वाली गली निवासी अभिषेक उर्फ सोनू, पंकज उर्फ बंशी, गौरव सहित 33 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में अनुपम दुबे ,अनुराग दुबे उर्फ डब्बन भी आरोपी हैं।
विज्ञापन


अनुपम मैनपुरी जेल और डब्बन कासगंज जेल में बंद है। अभिषेक जेल से बाहर आ गया है। कोतवाल ने बताया कि अनुपम व उनके भाई सहित चार के खिलाफ गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी अभिषेक, पंकज जमानत पर बाहर हैं। उनकी शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed