फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Family members create ruckus over death of Central Jail prisoner

Farrukhabad: सेंट्रल जेल के कैदी की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, जेल प्रशासन पर लगाया गुमराह करने का आरोप

Sat, 17 Feb 2024 10:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 Feb 2024 10:17 PM IST
सार

यूपी के फर्रुखाबाद में सेंट्रल जेल के कैदी की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने जेल प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Farrukhabad: Family members create ruckus over death of Central Jail prisoner
सेंट्रल जेल फर्रुखाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद में सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी की मौत पर परिजनों ने जेल प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप लगाकर लोहिया अस्पताल में हंगामा कर दिया। सीओ सिटी व कादरीगेट एसओ ने मौके पर जाकर परिजनों को शांत किया। जनपद उन्नाव थाना अचलगंज मोहल्ला भदोई निवासी अशोक तिवारी (80) को हत्या के मुकदमे में आजीवन कारावास की सजा हुई थी।
विज्ञापन


उनको उन्नाव जेल से 30 अप्रैल 2017 को सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। वह मधुमेह व रक्तचाप से ग्रसित थे। उनका जेल के अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह हालत बिगड़ने पर अशोक को लोहिया अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के बाद डॉक्टर ने वापस जेल भेज दिया। शाम को अशोक की हालत बिगड़ने पर फिर से उसको लोहिया अस्पताल भेजा गया। लोहिया अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुत्र अतुल तिवारी व कानपुर निवासी दामाद अभिषेक अवस्थी सहित परिजन सेंट्रल जेल पहुंचे। वहां पता चला कि शव लोहिया अस्पताल में है। लोहिया अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि शव जेल की एंबुलेंस लेकर चली गई है। परिजनों ने जेल प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। जानकारी होने पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, कादरीगेट एसओ विनोद कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। जेल के अधिकारियों से वार्ता कर परिजनों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव लोहिया अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया गया। वरिष्ठ अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि कैदी अशोक बीमार था। सुबह उसको लोहिया अस्पताल भेजा गया था। डॉक्टर ने इलाज के बाद वापस जेल भेज दिया था। शाम को तबीयत बिगड़ने पर फिर से लोहिया अस्पताल भेजा गया। जेल प्रशासन की ओर से परिजनों को सूचना दी गई। गुमराह करने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed