फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Electricity supply to 355 villages cut off due to flood, flood water filled in Rajepur sub-centre

Farrukhabad: बाढ़ से 355 गांवों की बिजली बंद, राजेपुर उपकेंद्र में भरा बाढ़ का पानी

Tue, 12 Aug 2025 08:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Aug 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Electricity supply to 355 villages cut off due to flood, flood water filled in Rajepur sub-centre
राजेपुर उपकेंद्र में बिजली उपकरणों के आसपास भरा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

गंगा व रामगंगा की बाढ़ के चलते जिले के 355 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। बाढ़ को देखते हुए अभी और भी गांवों की बिजली बंद की जा सकती है। वहीं मंगलवार को राजेपुर बिजली घर में भी बाढ़ का पानी घुस गया। इसके चलते केंद्र पर लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर के चारों ओर पानी भरा है।

विज्ञापन


गंगा व रामगंगा तेजी से बढ़ रही हैं। इसके चलते अमृतपुर व कायमगंज तहसील क्षेत्र के करीब 355 बाढ़ग्रस्त गांवों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। राजेपुर उपकेंद्र में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। आलम यह है कि उपकेंद्र पर लगे पांच एमवीए ट्रांसफार्मर के आसपास काफी पानी भरा है। बाढ़ का पानी और बढ़ा तो ट्रांसफार्मर भी पानी की चपेट में आ जाएगा। अवर अभियंता राजेपुर हरिओम ने बताया कि खतरे को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि पानी और बढ़ा तो सुरक्षा कारणों से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed