फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Case involving assault on an aggrieved family SP suspends the Station House Officer

फर्रुखाबाद: पीड़ित परिवार से मारपीट का मामला, डिप्टी सीएम से लगाई थी गुहार, एसपी ने थानाध्यक्ष को किया निलंबित

Thu, 17 Sep 2026 12:04 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 17 Sep 2026 12:04 PM IST
सार

Farrukhabad News: जहानगंज में नौ महीने पूर्व हुए मासूम आशुतोष की हत्या का खुलासा न होने पर सीएम से गुहार लगाने जा रहे पीड़ित परिवार के साथ पुलिस ने सरेराह अभद्रता और मारपीट की। इस बर्बरता का वीडियो वायरल होने और शासन तक गूंज पहुंचने के बाद एसपी आरती सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Farrukhabad Case involving assault on an aggrieved family SP suspends the Station House Officer
हुए थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में जहानगंज क्षेत्र के गांव कोरीखेड़ा में नौ माह पूर्व हुए बालक हत्याकांड में खुलासा न होने पर मुख्यमंत्री से न्याय मांगने जा रहे पीड़ित परिवार को रोक दिया और विरोध करने पर मारपीट की। वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनकर डेटा डिलीट कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बुधवार रात जहानगंज थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

गांव कोरीखेड़ा निवासी चंद्र प्रकाश गुप्ता के 10 वर्षीय पुत्र आशुतोष गुप्ता का 10 दिसंबर 2025 को अपहरण कर 14 दिसंबर को हत्या कर शव आलू के खेत में फेंक दिया था। मां पूनम गुप्ता ने 11 लोगों के खिलाफ जहानगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अभी तक पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी। तीन सितंबर को पुलिस लाइन मैदान में मुख्यमंत्री की सभा थी।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने  बाल पकड़कर जमीन पर पटका था
इससे पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने जा रहे थे। इसकी भनक लगते ही जहानगंज थाना पुलिस कोरीखेड़ा पहुंचकर पीड़ित परिवार को घर में ही घेर लिया। सभास्थल जाने से रोकने का जब बालक की ताई सुनीता गुप्ता ने विरोध किया, तो थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने उसे बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इसका वीडियो बनाने पर दो सिपाहियों ने बालक के भाइयों से मारपीट कर मोबाइल छीन लिए और मोबाइल का डेटा डिलीट कर दिया।

विज्ञापन

पूनम अवस्थी को निलंबित कर दिया
पीड़ित परिवार से मारपीट के वीडियो वायरल हो गए। इसके साथ बालक की बहन अंशिका गुप्ता व चाचा रामजीत 10 सितंबर को लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई थी। इससे पहले पीड़ित परिवार ने डीआईजी व अन्य आला अधिकारियों से घटना का खुलासा करने और थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसी मामले में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जहानगंज थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed