{"_id":"65ed9ff47bbcb7859703388d","slug":"farrukhabad-case-against-junior-engineer-and-lineman-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: अवर अभियंता व लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा, सभासद ने धोखाधड़ी कर 55 हजार रुपये हड़पने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: अवर अभियंता व लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा, सभासद ने धोखाधड़ी कर 55 हजार रुपये हड़पने का लगाया आरोप
Sun, 10 Mar 2024 05:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 10 Mar 2024 05:29 PM IST
सार
यूपी के फर्रुखाबाद में सभासद ने अवर अभियंता व लाइनमैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फतेहगढ़ के मोहल्ला बजाजा निवासी सभासद बृजेश कुमार शुक्ला ने कोर्ट के आदेश पर बिजली विभाग के अवर अभियंता अनिल अग्रहरि, लाइनमैन अनिल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित सभासद ने दोनों पर धोखाधड़ी कर 55 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इसमें बताया कि बिजली विभाग से बीपीएल के तहत कनेक्शन करवाया था। 7 दिसंबर 2023 को अवर अभियंता ने फोन करके बताया कि बिजली का बिल 95 हजार रुपये हो गया है। इस पर उन्होंने अवर अभियंता को बताया कि उनके पिता सुभाष चंद्र शुक्ला का देहांत हो गया है।
विज्ञापन
तेरहवी संस्कार करने के बाद बिल जमा कर देंगे। 22 दिसंबर को फिर से बिजली का बिल जमा करने के लिए फोन आया। 28 दिसंबर को लाइनमैन व जेई ने बिजली कनेक्शन कटवा दिया। 31 दिसंबर को अवर अभियंता ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना के तहत 55 हजार रुपये जमा करने पर बिल का निस्तारण हो जाएगा। लाइनमैन अनिल के कहने पर अवर अभियंता को 55 हजार रुपये दे दिए। बिल जमा करने की रसीद मांगी तो इन लोगों ने बाद में देने की बात कही। अवर अभियंता व लाइनमैन ने धोखाधड़ी कर 55 हजार रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन