{"_id":"5edd16c6608c2b3aab371be4","slug":"farrukhabad-10-year-old-boy-drowned-while-taking-bath-in-ganges-with-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: परिजनों संग गंगा नहाते वक्त बालक डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: परिजनों संग गंगा नहाते वक्त बालक डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर
Mon, 08 Jun 2020 10:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद में मौसा के घर से लौटते वक्त परिजनों संग गंगा स्नान करने घुसा बालक गहरे पानी में डूब गया। चीखपुकार पर गोताखोरों ने चार घंटे तक प्रयास किए, मगर पता नहीं लगाया जा सका।
शहर कोतवाली के मोहल्ला खटकपुरा निवासी असद का 10 वर्षीय पुत्र अयान अपनी मां रिहाना, नानी फिरोज, मौसी फरजाना और नन्हीं तथा बहन अलीसा के साथ सोता बहादुरपुर निवासी मौसा इस्तकार के घर गया था।
रविवार दोपहर एक बजे सभी घर से निकले, तो पांचाल घाट पुल के नीचे घाट पर गंगा नहाने लगे। कुछ ही देर में अयान दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों में चीखपुकार मच गई। वहीं मौजूद गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पांचाल घाट पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भी गोताखोरों से अयान की खोज कराई, मगर उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
परिजन घाट पर ही बदहवास बैठे थे। गोताखोरों का कहना है कि पानी का बहाव काफी तेज है। इससे बालक डूबने के बाद बहाव में चला गया। अब दूर कहीं पर किनारे पहुंच सकता है। चौकी प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि गोताखोर लगे हैं। कोशिश है कि वह मिल जाए। पानी का बहाव तेज होने से दिक्कत है।