फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: 10 kg tumor removed from woman's stomach

Farrukhabad: महिला के पेट से निकाला 10 किलो का ट्यूमर, लोहिया अस्पताल के डॉक्टर ने ढाई घंटे में की जटिल सर्जरी

Tue, 26 Nov 2024 09:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Nov 2024 09:17 PM IST
सार

Farrukhabad News: ढाई घंटे की जटिल सर्जरी के बाद लोहिया अस्पताल के डॉक्टर रोहित तिवारी ने महिला के पेट से 10 किलो का ट्यूमर निकाला।

विज्ञापन
Farrukhabad: 10 kg tumor removed from woman's stomach
महिला के पेट से निकाला 10 किलो का ट्यूमर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई सालों से बढ़ रहे मोटापे से परेशान महिला को आखिरकार लोहिया अस्पताल में ऑपरेशन के बाद निजात मिल गई। उसके पेट में 10 किलो वजन का ट्यूमर निकाला गया। अस्पताल के डॉ. मेजर रोहित तिवारी ने जटिल सर्जरी करने में सफलता हासिल की। जिला शाहजहांपुर थाना अल्हागंज के गांव नगला हालू निवासी प्रशांत दिनकर की पत्नी बेबी (41) कई सालों से पेट के मोटापे से परेशान थीं।

विज्ञापन


परिजन और रिश्तेदार अत्यधिक भोजन और व्यायाम की कमी की वजह से मोटापा बढ़ना बताने लगे। उनका मजाक भी बनाया जाने लगा। धीरे-धीरे पेट में दर्द की शिकायत हो गई। पेट में बीमारी का अहसास होने पर भी कुछ कहने में संकोच लगता रहा। वह कुछ दिन पहले लोहिया अस्पताल आईं। सर्जन डॉ. रोहित तिवारी ने टीम के साथ महिला की जांच की। उसमें पूरे पेट में फैले ट्यूमर की जानकारी हुई।
विज्ञापन


मंगलवार को बुलाकर करीब ढाई घंटे में सर्जरी करके पेट के अंदर से 10 किलो वजन का ट्यूमर निकाला गया। डॉ. रोहित ने बताया कि ट्यूमर का आकार अधिक होने की वजह से काफी कठिन सर्जरी थी। मगर सर्जन सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी, निश्चेतक डॉ. अमिताभ चौहान, ओटी इंचार्ज अनीता की मदद से सफलता हासिल की। महिला बेबी को होश आने पर आंखों में खुशी के आंसू दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed