फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmers closed cattle at school in chitrakoot district

किसानों ने प्राथमिक विद्यालय में बंद किए अन्ना जानवर, उरई में एक गोवंश की मौत

Mon, 26 Aug 2019 11:12 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Aug 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
farmers closed cattle at school in chitrakoot district
अन्ना जानवरों को प्राथमिक विद्यालय में बंद किया - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में मऊ क्षेत्र के ग्राम खपटिहा गांव में किसानों ने अन्ना जानवरों से तंग आकर मवेशियों को प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। सोमवार को बच्चे स्कूल पहुंचे तो अन्ना मवेशियों को वहां बंद देख वापस घर लौट गए।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि जब तक अन्ना जानवरों की कोई उचित व्यवस्था शासन द्वारा नहीं की जाती है तब तक मवेशी यहीं बंद रहेंगे। जानवरों के कारण फसलें पूरी तरह बर्बाद हो रही हैं।
विज्ञापन


वहीं औरैया में कंचौसी गांव पंचायत के मजरा शाहपुर प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों ने अन्ना मवेशियों को स्कूल में बंद कर दिया।

किसानाें ने अन्ना पशुओं को स्कूल में किया बंद ,बच्चे परेशान
उरई के बंगरा में रविवार रात किसानाें ने अन्ना जानवरों से परेशान हो कर तमाम मवेशियों को कस्बे के कन्या प्राथमिक स्कूल में बंद कर दिया। जिससे सोमवार सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्ना जानवरों के आतंक से ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं। रविवार रात किसानों का धैर्य जब जवाब दे गया तो कस्बे के दर्जनों किसानों ने एकजुट होकर कस्बे में मौजूद अन्ना जानवरों को कुदारी मोड पर मौजूद कन्या प्राथमिक विद्यालय के गेट का ताला तोडकर उसमें बंद कर दिया और स्कूल के बाहर ही डेरा डालकर बैठ गए।


सुबह जब स्कूल खुलने के वक्त दर्जनों बच्चे, प्रधानाध्यापिका मीरा देवी और सहायक पुण्य प्रताप, आशुतोष, राजकमल आदि पहुंचे तो विद्यालय परिसर में जानवरों को देख कर हैरान रह गए। जानवरों को स्कूल में बन्द करने की अफरातफरी के दौरान एक गौवंश की मौत भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed