{"_id":"666be40e067f2b3ca40f8c2b","slug":"farmers-body-found-lying-in-the-field-body-was-half-burnt-and-injury-marks-on-the-face-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: खेत में पड़ा मिला किसान का शव, आधी जली हुई थी बॉडी…चेहरे पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: खेत में पड़ा मिला किसान का शव, आधी जली हुई थी बॉडी…चेहरे पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 14 Jun 2024 12:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 14 Jun 2024 12:03 PM IST
सार
Jalaun News: सिरसा कलार थाना क्षेत्र में खेत में किसान का शव पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेंलेकर जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन जिले में सिरसा कलार थाना क्षेत्र के हथना बुजुर्ग में किसान का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला है। शुक्रवार सुबह खेत के बाहर लोग शौच क्रिया करने गए, तब शव को देखकर गांव में सनसनी फैल गई। आनन फानन पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। जानकारी के अनुसार, 12 मई की सुबह लगभग आठ बजे किसान अवध किशोर नगाइच उर्फ नना महाराज (52) घर से करब कतर के बाहर निकल गया था। इसके बाद वह शाम तक वापस नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
शाम को पत्नी के द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने भी खोजबीन की। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण जब शौच क्रिया करने बाहर खेतों में गए, तो गांव के ही नरेंद्र दास के खेत में अवध किशोर का शव मिला। ग्रामीणों ने बताया कि शव के चेहरे पर काफी चोट मिली और शरीर भी आधा जला हुआ था। मौके पर थानाध्यक्ष बृजेश बहादुर ने भी पहुंच कर जांच की है।
विज्ञापन