फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer shot dead after goat entered his house, old grudge of quarrel became the reason for murder

UP: घर में बकरी घुसने पर किसान की गोली मारकर हत्या, झगड़े की पुरानी खुन्नस बनी हत्या की वजह, जानें पूरा मामला

Mon, 27 Nov 2023 11:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 27 Nov 2023 11:44 AM IST
सार

Banda News:  बता दें कि भदेहदू गांव के मवई का पुरवा में हुई किसान की हत्या में पुरानी खुन्नस वजह बनी है। मृतक किसान के भाई से हत्यारोपी का दशहरा के दिन भी झगड़ा हो चुका है। इसमें हत्यारोपी ने मृतक के भाई को लाठी डंडों से पीटा था।

विज्ञापन
Farmer shot dead after goat entered his house, old grudge of quarrel became the reason for murder
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में घर में बकरी घुस जाने के मामूली विवाद में धान की रखवाली कर रहे किसान को गोली मार दी। घायल किसान के शोर मचाने पर बगल में सो रहे भाई, कुछ दूर लेटी मां और पत्नी जाग गईं। भाई ने हमलावर को भागते हुए देखा। किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव के मजरा मवई का पुरवा निवासी जितेंद्र कुमार वर्मा (26) पत्नी गायत्री, मां चंपा और भाई रोहित के साथ रात में धान के खेत की रखवाली करने गया था। जितेंद्र और रोहित एक साथ पुआल पर लेटे थे। उसकी मां और पत्नी कुछ दूरी पर पुआल पर लेटी थीं। आरोप है कि रविवार को तड़के करीब तीन बजे गांव के पारिवारिक चाचा राम मिलन वर्मा ने सोते समय जितेंद्र की पीठ पर गोली मार दी।
विज्ञापन

गोली उसके सीने के आरपार हो गई। गोली लगने पर किसान ने शोर मचाया तो भाई रोहित, मां और पत्नी जा गए। आरोपी राम मिलन को वहां से भागते हुए देख लिया। रोहित ने अन्य परिजनों के साथ ही पुलिस को सूचना दी। सुबह अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम, सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी व बबेरू इंस्पेक्टर पंकज सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में बकरी घुसने पर विवाद की वजह बनी
बता दें कि  भदेहदू गांव के मवई का पुरवा में हुई किसान की हत्या में पुरानी खुन्नस वजह बनी है। मृतक किसान के भाई से हत्यारोपी का दशहरा के दिन भी झगड़ा हो चुका है। इसमें हत्यारोपी ने मृतक के भाई को लाठी डंडों से पीटा था। इसके बाद शनिवार की शाम हत्यारोपी के घर में बकरी घुसने पर यह विवाद की वजह बन गया।

धान की रखवाली के लिए गए थे खेत
मवई का पुरवा में राजकरन वर्मा का परिवार रहता है। वह भूमिहीन हैं। उसके तीन पुत्र जितेंद्र वर्मा (मृतक) , रोहित वर्मा व सूरज वर्मा हैं। दो पुत्रियां हैं। पोस्टमार्टम हाउस में पिता राजकरन वर्मा ने बताया कि वह गांव के बोड़ा बाबा मुस्तरी की नौ बीघा जमीन बटाई में लिए हैं। उन्होंने धान लगाया था। शनिवार की रात धान की रखवाली के लिए उसके दोनों पुत्र, पत्नी व बहू खेत गए थे।

राममिलन ने उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी थी
यहां रखवाली के दौरान पड़ोसी राममिलन उसके बड़े पुत्र जितेंद्र वर्मा की गोली मारकर हत्या की है। पिता ने बताया कि शनिवार की देर शाम उसका मझला पुत्र रोहित व जितेंद्र की पत्नी गायत्री बकरी चराकर घर आ रहे थे। तभी एक बकरी पड़ोसी हत्यारोपी राममिलन वर्मा के घर में घुस गई थी। इस पर राममिलन उसके घर आ गया और उलाहना देते हुए उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी थी।

पत्नी चंपा देवी का एक्सीडेंट हो गया था
इसके बाद उन्होंने आरोपी को समझा बुझाकर रवाना कर दिया था। आरोपी ने धमकी देने के साथ ही रोहित की शिकायत कोतवाली में की थी। इस पर रोहित को रविवार को पुलिस ने कोतवाली में बुलाया भी था। इस बीच रविवार को तड़के आरोपी ने यह घटना कारित कर दी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व दशहरा पर्व के दिन उसकी पत्नी चंपा देवी का एक्सीडेंट हो गया था।

मृतक किसान का रिश्ते में चचेरा चाचा भी है
इस पर उसके पुत्र जितेंद्र व रोहित घर में अपनी मां के इलाज के लिए बांदा जाने को लेकर झगड़ रहे थे। तभी पड़ोसी राममिलन ने आकर रोहित के साथ मारपीट की थी। जिस पर रोहित ने राममिलन के खिलाफ बबेरू कोतवाली में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से आरोपी राममिलन उनके परिवार से खुन्नस खाता था। हत्यारोपी पड़ोसी मृतक किसान का रिश्ते में चचेरा चाचा भी है।

निसंतान था मृतक किसान
पिता राजकरन वर्मा ने बताया कि मृतक जितेंद्र वर्मा की शादी को चार साल हो गए। उसके एक बेटी हुई थी। लेकिन उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद से उसके बच्चे नहीं हुए। उसके दो पुत्र रोहित व सूरज अविवाहित हैं। वह उसके साथ खेती-किसानी में हाथ बटातें हैं। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। वह अपनी ससुराल में रहती है।

हत्यारोपी की है डीजे व पंचर की दुकान
बबेरू इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि किसान की हत्या का आरोपी राममिलन वर्मा (40) मृतक के रिश्ते में चचेरा चाचा है। वह बबेरू में डीजे व पंचर बनाने की दुकान खोले है। उसके दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। हत्यारोपी का घर भी मृतक किसान के घर के पास ही बना है। हत्यारोपी से पूछताछ में उसने घर में बकरी घुसने का विवाद बताया है। अभी पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed