{"_id":"5d961fbe8ebc3e016f0b2cf5","slug":"farmer-s-dead-body-found-in-a-drain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर बात करने के बाद घर से निकले किसान का नाले में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर बात करने के बाद घर से निकले किसान का नाले में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Thu, 03 Oct 2019 10:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 03 Oct 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के पिहानी में बुधवार की रात मोबाइल पर आई कॉल के बाद घर से निकले किसान का शव गुरुवार की सुबह मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम कोरिगवां के निकट नाले में बाइक समेत पड़ा मिला। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या करने के बाद शव फेंकने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में पानी में डूबने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम कोरिगवां निवासी संजय मिश्रा (45) पुत्र रामसरन खेती करता था। परिजनों के मुताबिक, संजय की बुधवार रात घर पर ही था।

रात लगभग आठ बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई और फिर संजय बाइक लेकर घर से निकल गया। देर रात संजय के वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार की सुबह गांव के बाहर शौच के लिए गए ग्रामीणों ने संजय का शव नाले में पड़े होने की जानकारी परिजनों को दी।
शव के मुंह और नाक से खून बह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मझिला थानाध्यक्ष संजीव शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना को लेकर पूछताछ की। मृतक की पत्नी गीता देवी ने अज्ञात लोगों पर हत्या करने के बाद शव नाले में फेंक देने का आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन अगर तहरीर देेंगे तो रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। उधर सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम में पानी में डूबने के कारण संजय की मौत होने की पुष्टि हुई है।
कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
प्रारंभिक पूछताछ में मृतक की पत्नी गीता देवी ने रात आठ बजे मोबाइल पर कॉल आने और उसके बाद संजय के घर से चले जाने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने संजय का मोबाइल शव के पास से ही बरामद कर कब्जे में ले लिया। पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है।
थानाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि घटना जो भी हुई, वह वापस गांव आते समय हुई। बाइक जिस ढंग से पड़ी है, उससे साफ पता चल रहा है कि गांव लौटने के दौरान घटना हुई। साथ ही बाइक चौथे गियर में मिली है। ऐसे में कहीं न कहीं दुर्घटना की संभावना भी बनी हुई है।