फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer riding a bicycle dies after being hit by a bike

Kanpur News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

Fri, 21 Nov 2025 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Farmer riding a bicycle dies after being hit by a bike
ताखा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के हिंदूपुर नगरिया गांव के सामने बाइक ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

उमेशचंद्र सविता (62) निवासी हिंदूपुर नगरिया गुरुवार को साइकिल से खेत पर जा रहे थे। रास्ते में बरौना–सरसईनावर मार्ग पर चढ़े। इसी दौरान सरसईनावर की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उमेशचंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाइक सवार युवक घटना स्थल से भाग चुका था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी।

घायल अवस्था में उमेशचंद्र को आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया। हालांकि गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उनकी शाम को मौत हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष हाकिम सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed