{"_id":"5f4696258017164ff1703ee4","slug":"farmer-drowned-in-a-dam-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: अन्ना मवेशी भगाने के चक्कर में किसान की बांध में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: अन्ना मवेशी भगाने के चक्कर में किसान की बांध में डूबने से मौत
Wed, 26 Aug 2020 10:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट जिले के बरगढ़ थाना अंतर्गत मनका गांव में अन्ना मवेशी भगा रहा किसान बांध में डूब गया। इससे उनकी मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से 6 घंटे बाद शव को बांध से निकाला गया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
मनका गांव के किसान भोग्गल प्रसाद शुक्ला (65) पुत्र माधव प्रसाद शुक्ला मंगलवार शाम को अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान अन्ना मवेशियों का एक झुंड उनके खेत की तरफ आ रहा था, जिसको भगाने के लिए वह गांव से तीन सौ मीटर दूर बांध तक चले गए।
बांध मेें अधिक पानी होने से वह उसमें डूब गए। जब शाम को वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी गांव में तलाश की। बांध के पास छाता व कपड़े पड़े मिलने पर आशंका हुई कि वह बांध में डूब गए है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष रबि प्रकाश पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुुंचे।
विज्ञापन
इन्होंने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर शव की तलाश कराई, करीब 6 घंटे बाद शव को निकाला गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है। मतृक के दो पुत्र संतोष शुक्ला, विनीत शुक्ला व तीन पुत्रियां हैं।