फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmer died due to lightning in Jalaun, two others also got mild shocks, Pradhan said every possible help will

Jalaun: बिजली गिरने से किसान की मौत, दो अन्य को भी लगे हल्के झटके, प्रधान बोले- हरसंभव मदद की जाएगी

Fri, 28 Apr 2023 12:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Apr 2023 12:35 PM IST
सार

Jalaun News: सिरसा कलार थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। वहीं, उसके पास खड़े दो अन्य लोगों को भी हल्के झटके लगे।

विज्ञापन
Farmer died due to lightning in Jalaun, two others also got mild shocks, Pradhan said every possible help will
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में सिरसा कलार थाना क्षेत्र के छानी अहीर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। खेत में गेहूं की कतराई करते समय हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, विजय दोहरे (48) पुत्र गंगाराम सुबह खेत में गेहूं एकत्रित करके कतराई करवाने की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन

इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली किसान के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पास में खड़े सुरेंद्र और देवेंद्र को बिजली के हल्के झटके लगे, जिससे दोनों जमीन पर गिर पड़े। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना परिजनों और डायल 112 पर दी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, किसान विजय के पास एक बीघा जमीन है। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा है। विजय की शादी नहीं हुई है। वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहता था।वहीं, भाई मजदूरी और ड्राइवरी कर अपने घर परिवार का पेट पालता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार को दी गई है सूचना
विजय की मौत होने से मां फूलमती का रो-रोकर बुरा हाल हैं। छोटा भाई राधे लाल शादी में बाहर गया हुआ था। सूचना पर वह भी रोता बिलखता घर दौड़ता आया। ग्राम प्रधान, छानी अहीर बालेश तिवारी ने बताया कि तहसीलदार को सूचना दे दी गई है। किसान की मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed