{"_id":"5d4c66508ebc3e6caf0cf510","slug":"farmer-died-due-to-eating-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों से प्रताड़ित किसान ने जहर खाकर मौत को लगाया गले, परिजनो ने सास और पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों से प्रताड़ित किसान ने जहर खाकर मौत को लगाया गले, परिजनो ने सास और पत्नी को पीटा
Thu, 08 Aug 2019 11:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
किसान ने जहर खाकर दी जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बिधनू के मगरासा गांव में पत्नी और ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर किसान नरेश साहू (35) ने जहर खाकर जान दे दी। छानबीन में पुलिस के हाथ लगे सुसाइड नोट से नरेश को प्रताड़ित किए जाने का पता चलने पर परिजन भड़क गए।
गुस्साए परिजनाें ने नरेश की सास और उसकी पत्नी को जमकर पीटा। पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर दोनों को थाने भेज दिया। मामले में नरेश के भाई ने तहरीर दी है। मगरासा गांव निवासी नरेश की शादी 13 साल पूर्व मझावन के रविशंकर की बेटी स्वेता से हुई थी।
उनके एक बेटा आकाश और बेटी श्रद्धा है। मृतक के भाई सुरेश का आरोप है कि शादी के बाद से ही स्वेता ने अपनी मां लक्ष्मी और परिवारवालों के साथ मिलकर नरेश को परेशान करना शुरू कर दिया था। परिवार से अलग होने के बावजूद स्वेता आए दिन भाई से झगड़ा करती थी।
विज्ञापन
इन सब से परेशान होकर बुधवार रात उसने जहर खा लिया। एसओ अनुराग सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी, उसकी मां, पिता और भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया जा रहा है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।