{"_id":"5a4dcbda4f1c1b0f788b68dc","slug":"falling-temperature-became-cause-of-heart-attack-brain-stroke-threat-of-hypothermia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गिरता तापमान, लोग परेशान \"हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, हाइपोथर्मिया का खतरा\" बरतें ये एहतियात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरता तापमान, लोग परेशान "हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, हाइपोथर्मिया का खतरा" बरतें ये एहतियात
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
अलाव तापते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बुधवार तड़के न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर पांच पर पहुंच गया। मंगलवार को यह सात डिग्री सेल्सियस था। दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को यह 16 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड का असर इसी तरह रहेगा।
डेमो पिक
दिन-रात की हवा में नमी बढ़ने से गलन में भी इजाफा हुआ है। गंगा के मैदानी क्षेत्रों में पिछले पांच दिन से हवा की रफ्तार कम होने से ठंड का असर बढ़ा है। पहाड़ी क्षेत्रों में चलने वाली बर्फीली हवाओं का असर धीरे-धीरे मैदानी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। हवा धीमी होने की वजह से घने कोहरे का असर भी जारी है। देश और प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। अधिकतम तापमान भी 15 के आसपास है। मौसम विशेषज्ञ डा. अनिरुद्घ दुबे के अनुसार इसी तरह ठंड पड़ने से मटर, आलू की फसलों पर असर पड़ सकता है। गेहूं की फसल के लिए यह मौसम बेहतर है।
डेमो पिक
शरीर का सामान्य तापमान 98.6 फारेनहाइट होता है, पर लगातार कम तापमान में रहने से यदि यह शरीर का तापमान 95 फारेनहाइट या उससे नीचे पहुंच जाए, तो दिमाग में आक्सीजन कम पहुंचती है। दिमाग की कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं। इस स्थिति को हाइपोथर्मिया कहते हैं। इसकी गिरफ्त में आने पर मौत हो सकती है। ठंड में ब्लड प्रेशर 180-200 पहुंच जाने पर दिमाग की नस फटने की आशंका रहती है, ऐसा होने पर मरीज की मौत हो जाती है। ज्यादा ठंड में खासकर बुजुर्गों को हार्ट अटैक पड़ने की संभावना रहती है।
डॉ. विशाल गुप्ता, सहायक आचार्य, मेडिसिन विभाग, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज
डॉ. विशाल गुप्ता, सहायक आचार्य, मेडिसिन विभाग, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
शहर न्यूनतम अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
कानपुर 5 15
लखनऊ 8 14
वाराणसी 8 14
मेरठ 7 15
इलाहाबाद 7 18
गोरखपुर 7 15
आगरा 8 13
अलीगढ़ 8 12
कानपुर 5 15
लखनऊ 8 14
वाराणसी 8 14
मेरठ 7 15
इलाहाबाद 7 18
गोरखपुर 7 15
आगरा 8 13
अलीगढ़ 8 12
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
अन्य शहर न्यूनतम अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
दिल्ली 9 18
पटना 7 15
देहरादून 5 22
जम्मू 4 15
शिमला 4 13
दिल्ली 9 18
पटना 7 15
देहरादून 5 22
जम्मू 4 15
शिमला 4 13