फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fake job in railway, kanpur news

यूपी: रेलवे में फर्जी नौकरी कर रहे 13 युवकों के खुलासे के बाद दो और युवक आए सामने, रोते हुए कबूली ये बात

Mon, 14 Jun 2021 09:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Jun 2021 09:27 AM IST
सार

ठगों का भंडाफोड़ होने के बाद जैसे जैसे लोगों को जानकारी हो रही है, सभी सामने आ रहे हैं। अभी 13 युवक फंसे थे और अब दो और ठगी का शिकार हुए हैं। मामले से पर्दा उठ रहा है।

विज्ञापन
fake job in railway, kanpur news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे में फर्जी नौकरी कर रहे 13 युवकों के खुलासे के बाद दो और युवक सामने आए हैं। जो अप्रैल 2021 से सेंट्रल पर नौकरी कर रहे थे। छह जून को दोनों पांच दिन की छुट्टी लेकर घर गए थे। सोमवार को फिर नौकरी ज्वाइन करनी थी। शनिवार देर रात कानपुर आए तो मामला पता चला।
विज्ञापन


रविवार को वे जीआरपी थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें गवाह बनाया है। जीआरपी के सामने पहुंचे गढ़वा, फरिंदा, महाराजगंज निवासी आकाश यादव और बैजनाथ का पुरवा, मऊ अइमा, प्रयागराज निवासी मोहम्मद शमीम ने बताया कि ठगों ने रेलवे में सुपरवाइजर की नौकरी देने के नाम पर एक-एक लाख रुपये वसूले थे। दो-दो लाख रुपये में सौदा हुआ था। ट्रेनिंग के बाद बाकी रकम देनी थी।
विज्ञापन


राकेश भट्ट परिवार समेत हुआ फरार
पुलिस ने ठग गैंग के सरगना रुद्र प्रताप ठाकुर के इटावा स्थित घर और पनकी स्थित ससुराल में छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जीआरपी की एक टीम सरगना के सहयोगी राकेश भट्ट के घर रुड़की में छापा मारने गई लेकिन वहां वह परिवार समेत फरार है, घर पर ताला लटका मिला है। जीआरपी प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि चार टीमें आरोपियों की धरपकड़ को चंदौली, हरिद्वार, रुड़की और इटावा को गई हैं पर किसी के हाथ आरोपी नहीं लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरमान टूट गए
पीड़ित मोहम्मद शमी ने जीआरपी को बताया कि नौकरी ज्वाइन करने के बाद पहली बार घर गए थे। घर में सभी खुश थे। वापस आए तो पता चला कि सभी अरमान चकनाचूर हो गए हैं। अप्रैल से सुपरवाइजर का काम देख रहे थे। हाजिरी लेने वाले एजेंट शिवनारायण त्रिपाठी को छुट्टी की एप्लीकेशन दी थी।

ठगों का भंडाफोड़ होने के बाद जैसे जैसे लोगों को जानकारी हो रही है, सभी सामने आ रहे हैं। अभी 13 युवक फंसे थे और अब दो और ठगी का शिकार हुए हैं। मामले से पर्दा उठ रहा है। गिरोह का सरगना रुद्र प्रताप के अलावा अनुज अवस्थी, राकेश भट्ट, अभिषेक और मोहित भी जल्द पकड़ में होंगे।- कमरुल हसन खां, सीओ, जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed