फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fake iit student kidnapping game

खुद को आईआईटियन बताकर ये गुल खिलाता रहा

Sat, 07 Jan 2017 02:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 07 Jan 2017 02:45 PM IST
सार


साथियों ने ही छात्र को किया था अगवा 
60 हजार रुपये के लेनदेन का था विवाद
दोनों आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा
 

विज्ञापन
fake iit student kidnapping game
डेमो

विस्तार

कानपुर के काकादेव से अगवा छात्र को पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसपी साउथ राकेश जौली ने प्रेसवार्ता में बताया कि छात्र के दो साथियों ने 60 हजार के लेनदेन के विवाद में उसे अगवा किया था। दोनों आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पहले कोचिंग मंडी में रहने वाले गाजीपुर के छात्र पंकज यादव का अपहरण हुआ था। इसके बाद परिजनों से डेढ़ लाख की फिरौती मांगी गई थी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पंकज को उसके साथी आगरा निवासी गौरव और बेवर मैनपुरी के अनुज ने अगवा किया था। इन दोनों को पंकज से 60 हजार रुपये लेने थे। इसके लिए उन्होंने पंकज को अगवा कर पहले रूरा फिर कल्याणपुर के देवी सहाय नगर में रखा था। यहीं से पुलिस ने तीनों को पकड़ा भी है।
विज्ञापन

 

नौकरी के नाम पर लिए थे रुपये

fake iit student kidnapping game
डेमो
नौकरी के नाम पर लिए थे रुपये
अनुज, गौरव ने बताया कि पंकज के रिश्ते में लगने वाले भाई लखनऊ निवासी ब्रजेश ने उन दोनों को बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद पंकज और उसके दूसरे रिश्तेदार गोविंद ने उनसे 60 हजार रुपये एडवांस लिए थे और 9 लाख ज्वाइनिंग के बाद देने को कहा था। पुलिस के मुताबिक जांच में गोविंद और ब्रजेश के नाम भी शामिल किए जाएंगे।

 

स्वयं को आईआईटीयंस बताता था पंकज

fake iit student kidnapping game
डेमो
स्वयं को आईआईटीयंस बताता था पंकज
पुलिस की मानें तो पंकज भी शातिर है। उसने अपने घरवालों को बता रखा था कि वह आईआईटी की तैयारी कर रहा है, और हर साल किसान पिता से करीब 3 लाख रुपये पढ़ाई के नाम पर लेता था। चार साल में अब तक 12 लाख रुपये  वह घर से ले चुका है। पंकज ने अनुज और गौरव को बता रखा था कि वह आईआईटीयंस है, और उसका आखिरी साल है।  पंकज इन दोनों से मिलता भी आईआईटी गेट पर ही था।

 
विज्ञापन

बच्चों को भी पढ़ाते थे शातिर

fake iit student kidnapping game
डेमो
बच्चों को भी पढ़ाते थे शातिर
गौरव, अनुज और पंकज तीनों प्रतियोगी परीक्षा के नाम पर कमरा लेकर काकादेव में रहते थे और आसपास के छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाते भी थे। तीनों की करतूत सामने आने पर बच्चों के अभिभावकों के चेहरे भी फक पड़ गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed